स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित

बिलासपुर,15 अगस्त 2024/स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पुराना उच्च न्यायालय भवन, बिलासपुर के प्रांगण में न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी, न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय-सह- कार्यपालक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।  

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं सालसा के मुख्य संरक्षक न्यायमर्ति रमेश सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ ही छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल,  न्यायमूर्ति पी.पी. साहू,  श्रीमती न्यायमूर्ति रजनी दुबे, न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार व्यास, न्यायमूर्ति नरेश कुमार चन्द्रवंशी,  न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत,  न्यायमूर्ति राकेश मोहन पाण्डेय, न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल, न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल,  न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल, न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति बी.डी.गुरू, न्यायमूर्ति ए.के. प्रसाद, पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति  धीरेन्द्र मिश्रा, महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत, विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके साथ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल एवं रजिस्ट्री के न्यायिक अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक प्रशिक्षण एकेडेमी के डायरेक्टर एवं अकादमी के अन्य न्यायिक अधिकारीगण, प्रधान जिला न्यायाधीश फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश, उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय बिलासपुर के न्यायिक अधिकारीगण, उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्तागण, जिला न्यायालय के अधिवक्तागण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव, उप सचिव, अवर सचिव एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वतंत्रता दिवस पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने फहराया तिरंगा

Thu Aug 15 , 2024
रिमझिम फुहारों के बीच गरिमामय माहौल में मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस,शहीदों के परिजन, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित 12 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का किया प्रदर्शन,स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति बिलासपुर, 15 अगस्त 2024/आजादी का 78वां पर्व जिले में रिमझिम फुहारों […]

You May Like