समक्का स्व सहायता समूह की सदस्य के निधन पर परिजनों को मिला ₹2 लाख का बीमा क्लेम

बीजापुर / भोपालपटनम। संगमपल्ली क्लस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत मिनकापल्ली के आश्रित ग्राम कोमटपल्ली में समक्का स्व सहायता समूह की सदस्य स्वर्गीय कमला पेरे के निधन के बाद उनके परिवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत ₹2 लाख की बीमा राशि प्रदान की गई।

जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय कमला पेरे का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कराया गया था। उनके निधन के बाद बीमा क्लेम की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके पश्चात उनके पति एवं नामांकित हितग्राही श्री बसवैया पेरे को भारतीय स्टेट बैंक (SBI), भोपालपटनम शाखा के माध्यम से ₹2,00,000 की बीमा राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर बीपीएम, एफएलसीआरपी एवं पीआरपी उपस्थित रहे। बीमा राशि मिलने से दिवंगत महिला के परिवार को आर्थिक संबल मिला। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का उद्देश्य बीमित व्यक्ति की मृत्यु की स्थिति में उसके परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। इस तरह की पहल ग्रामीण परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News