जगदलपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा तहसील अंतर्गत गड़दा के पास वाहन दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा सभी घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है।
Next Post
लावण्या फाउंडेशन द्वारा बस्तर क्षेत्र में समाजिक उत्कृष्ट कार्य एवं आज के कार्यक्रम में सबसे कम उम्र में अपनी पहचान बनाने हेतु बस्तर की बेटी काजल का रायपुर में सम्मान।
Sat Mar 9 , 2024
रायपुर: सेन समाज की गौरव बस्तर छेत्र मे उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने हेतु काजल सांडील्य् को आज छत्तीसगढ़ रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह में लावण्या फाउंडेशन द्वारा बस्तर क्षेत्र में समाजिक उत्कृष्ट कार्य एवं आज के कार्यक्रम में सबसे कम उम्र में अपनी पहचान बनाने हेतु रायपुर […]
