भैरमगढ़ के पास बड़ा सड़क हादसा, बांगापाल के नजदीक पलटी मनीष बस; पांच यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिल रही हैं

 

बीजापुर। बीजापुर से रायपुर-दुर्ग जा रही मनीष यात्री बस भैरमगढ़ के करीब बांगापाल के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसे में पांच  यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की प्रारंभिक सूचना सामने आ रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए नेलसनार ले जाया जा रहा है। घटना नेलसनार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किए जाने की जानकारी है। फिलहाल मृतकों की संख्या और घायलों की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News