कलेक्टर ने किया सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण

लिफ्ट, किचन शेड सहित सौंदर्यीकरण का काम जल्द पूरा करने दिए निर्देश

बिलासपुर, 05 मार्च 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तकरीबन घंटे भर सिम्स परिसर और वार्डाें का दौरा कर व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों से मुलाकात कर कुशल क्षेम पूछा। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए बनाए जा रहे किचन शेड और अस्पताल के सौंदर्यीकरण कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। स्वीकृत दो नए लिफ्ट का काम भी तत्काल शुरू करने कहा।

कलेक्टर ने अस्पताल में बन रहे 12 बेडेड आपातकालीन चिकित्सा कक्ष (ट्राइएज) काम का भी निरीक्षण किया। अस्पताल अधीक्षक डाॅ. नायक ने बताया कि यह काम पूर्णता की ओर है। कलेक्टर ने अस्पताल में बनाए जा रहे किचन शेड का निरीक्षण किया। अंतःरोगी वार्ड के नजदीक उपलब्ध खुले जगह पर किचन शेड बनाया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों के भोजन बनाने के लिए इसका निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर ने इस काम को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल सौंदर्यीकरण काम का भी जायजा लिया। सौंदर्यीकरण के अंतर्गत यहां एलईडी डिस्पले गार्डन जैसे अन्य काम किए जा रहे है। इस कार्य को प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अस्पताल में घूम-घूमकर सभी वार्डाें का जायजा लिया और व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने पंजीयन विभाग में टोकन व्यवस्था एवं सिकल सेल सैम्पल कलेक्शन सेंटर को भी देखा। मरीजों से चर्चा कर व्यवस्था की जानकारी ली। गायनिक वार्ड में कंचनपुर से आई श्रीमती नंदनी बिंझवार से भोजन के विषय में पूछा। उन्होंने बताया कि सुबह नाश्ते में अंडा, बिस्किट, केला मिला था। भोजन अच्छा मिल रहा है। कलेक्टर ने पैथोलाॅजी में जाकर भी मरीजों से चर्चा की। श्रीमती नर्मदा बाई ने बताया कि उन्होंने खून की जांच के लिए सैम्पल दिया है। कलेक्टर ने डाॅक्टरों को निर्देशित किया कि स्लिप में रिपोर्ट देने की तिथि भी अंकित की जाए। कलेक्टर ने दंत रोग विभाग, फिमेल सर्जिकल वार्ड, मेल वार्ड सहित अन्य वार्डाें का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल में फर्श में हुई टूट-फूट के मरम्मत के निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, सिम्स अस्पताल अधीक्षक डाॅ. एसके नायक, उप अधीक्षक डाॅ. विवेक शर्मा, पीडब्ल्यूडी एवं सीजीएमएससी से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह!दीक्षांत समारोह में 93 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 43 विद्यार्थियों को पीएचडी और एक मानद उपाधि दी गई

Tue Mar 5 , 2024
केंद्रीय परियोजना “मेरु” के तहत मिली 100 करोड़ रुपये के अनुदान से विश्वविद्यालय में बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं   जगदलपुर :शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते राज्यपाल एवं कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि उच्च […]

You May Like