केंद्रीय विद्यालय बीजापुर में कलेक्टर ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बीजापुर 9 जुलाई 2026/ केंद्रीय विद्यालय बीजापुर में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत वन महोत्सव एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर विश्वदीप रहे। उनके विद्यालय आगमन पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के कब एवं बुलबुल विद्यार्थियों ने पारंपरिक एवं हर्षोल्लासपूर्ण स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य पुष्प ध्वज नायक, दशरथ बाड़मेरा, सुश्री दीक्षा साहू सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर विश्वदीप ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधे लगाए और सभी को प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ पौधरोपण अभियान में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध जीवन के लिए स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण अनिवार्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। साथ ही विद्यालय में भविष्य में भी इस प्रकार के पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने के लिए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा प्रभारी प्राचार्य एवं शिक्षकों के साथ विद्यालय के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी एवं सफल पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

"सरेंडर करने वालों को पुनर्वास, शक में बंद आदिवासियों को कब मिलेगा न्याय?"

Fri Jul 10 , 2026
“बस्तर में उठी इंसाफ की आवाज़“ बीजापुर। शुक्रवार को बड़ी संख्या में आदिवासी परिवार अपने वर्षों से जेल में बंद परिजनों की रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे। परिजनों ने रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि नक्सल मामलों में विचाराधीन कैदियों के मामलों की मानवीय […]

You May Like