लायंस क्लब बिलासपुर द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क बी.पी. एवं शुगर जांच शिविर का शुभारंभ

बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर द्वारा वरिष्ठ नागरिकों (सीनियर सिटीज़न) के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक शनिवार एवं रविवार प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक निःशुल्क बी.पी. एवं शुगर जांच की सेवा प्रारंभ की गई है। यह सेवा कैलाश महाराज दवाखाना, सीपत चौक, सरकंडा, जैन मंदिर के सामने, बिलासपुर में उपलब्ध रहेगी। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की नियमित स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया जाएगा।

कार्यक्रम में लायंस क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष लायन हरदीप सिंह ने कहाँ कि आज हम सभी एक ऐसे सेवा कार्य का शुभारंभ कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य हमारे वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की देखभाल करना है। लायन्स क्लब का केवल एक ही परिचय है—“We Serve”। हमारा प्रयास है कि समाज को जहाँ भी हमारी आवश्यकता हो, वहाँ हम पूरी निष्ठा से सेवा के लिए उपस्थित रहें।

मैं हमारे चिकित्सक लायन डॉ. राजेश दुबे जी, सभी अतिथियों तथा इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले प्रत्येक साथी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

सचिव लायन मनीष चंदेल, कोषाध्यक्ष लायन रौनक अग्रवाल (सीए) सहित किशन बुधिया, इत्तेफाक सागरी, नरेन्द्र पाल सिंह गांधी, देवेन्द्र टुटेजा, अरुण शुक्ला, भूपेंद्र गांधी, राजेंद्र अग्रवाल, शैलेश बाजपेयी, हर्ष पांडेय, रमेश अग्रवाल, डॉ. राजेश दुबे, मोहन होनप, विजय क्रांति तिवारी, श्रीकांत सहारे, परमजीत छाबड़ा एवं नरेश भंडारी उपस्थित रहे।

शिविर में चिकित्सकीय सेवाएं डॉ. राजेश दुबे द्वारा प्रदान की जा रही हैं। लायंस क्लब बिलासपुर ने वरिष्ठ नागरिकों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like