जगदलपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना करीतगांव विकास खण्ड बकावण्ड जिला बस्तर में आज 2024-25 का कार्य योजना बनाया गया | जिसमें सलहकार समिति के गठन के बाद इस वर्ष 2024-25 का जो कार्य थीम हमने बनाया है वो एक बाटल एक पेन, प्लास्टिक मुक्त कैंपेन सिंगल युज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया जिसमें ” द ग्रेट पैसिफिक गार्बेज पैंच” जिसे प्रशांत कचरा पट्टी कहा जाता है जिसमें प्रशांत महासागर की गहराइयों में कैलिफोर्निया के तट से 800 किलोमीटर और जापान के तट से 300 किलोमीटर की दूरी पर एक ऐसी पट्टी है जहाँ आधुनिक सभ्यता का कूड़ा करकट प्लास्टिक भरा पडा है | और हम प्रतिदिन प्लास्टिक उपयोग कर उसे बढ़ा रहे हैं | सभी जीवों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है हम अपनी छोटी सी कोशिश करके हम सभी अपने अपने घरों में सिंगल युज प्लास्टिक के कम उपयोग करने के साथ जो प्लास्टिक उपयोग कर रहे हैं उसे कचरे में नहीं फेंकेगे बल्कि उसे किसी प्लास्टिक बाटल के अंदर भरते रहेंगे | जब वह बाटल सिंगल युज प्लास्टिक से भर जाऐगा तो उसे करीतगांव विद्यालय में जमा कर देगे | इस तरह जो बच्चे ऐसे बाटल जमा करेगे उन्हें एक बाटल पर एक पेन ईनाम के रूप में दिया जाऐगा | इस तरह हमारा यह कैंपेन एक बाटल एक पेन, प्लास्टिक मुक्त कैंपेन को करेगे | इसी तरह भूमिगत जल संरक्षण के तहत हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भूमिगत जल को बढ़ाने के लिए सभी बच्चों के घरों में वर्षा का जल जो बह कर नदी में चला जाता है उसे अपने स्तर पर रोक कर सोचते गड्ढे डाल रहे हैं इस कार्य के लिए हमारी कार्य योजना जिसका नाम हमने हर घर सोखता गड्ढा, घर घर सोखता गड्ढा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी बच्चों के घरों में सोखता गड्ढा निर्माण करने की योजना है | तीसरी योजना हमारी वृक्षारोपण के अन्तर्गत एक पेड़ माँ के नाम के तहत सभी बच्चों के साथ एक पेड़ लगाया जाऐगा जिसके संरक्षण की पुरी जिम्मेदारी उसी बच्चे की होगी | पौधारोपण के बाद बाड़ी निर्माण और अन्य कार्य में सहयोग दिया जाऐगा | चौथी योजना श्रमदान के अन्तर्गत हम इस वर्ष करीतगांव विद्यालय के सामने खरपतवार, झाड़ियों को सफाई अभियान चला कर वहाँ व्यवस्थित रूप से पौधे लगाकर गार्डन का रूप दिया जाऐगा |इसके अलावा आश्रित ग्राम में ग्राम वार राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का समूह बना कर श्रमदान, सामाजिक सुधार, सामुदायिक सौहार्द, सामुदायिक परिसंपत्तियों का निर्माण, सहायता कार्य, पर्यावरण सुरक्षा,, साक्षरता अभियान, स्वास्थ्य शिक्षा जैसे कार्य में बच्चों की सक्रिय और सकारात्मक ऊर्जा के साथ उत्पादक कार्यो में लगाया जाऐगा | इसतरह कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद अकबर खान ने आपनी कार्य योजना के बारे में बताते हुए बताया कि किस तरह सामुदायिक सेवा के जरिये हम छात्रों के व्यक्तित्व विकास करके देश का नाम रोशन कर सके
इस कार्य योजना में कार्यक्रम समन्वयक डी. एल. पटेल सर, कार्यक्रम संगठक सुश्री मौसमी विश्वास मेडम विशेष मार्गदर्शन रहा | कार्यक्रम में सेजस करीतगांव प्राचार्य लुप्तेश्वर आचार्य सर ने बच्चों को पढ़ाई के साथ राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सतत् निभाने हेतु प्रेरणादायी उद्बोधन से सभी बच्चों के ह्रदय में जोश का संचार कर दिया | उप प्राचार्य श्रीमती रीना दास मेडम ने बच्चों के व्यक्तित्व विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना के योगदान पर प्रकाश डाला और हमेशा हर परिस्थितियों में साथ देने का वादा किया | वरिष्ठ व्यख्याता जे, ऐन. भारती सर ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार व्यक्त कर प्रेरित किया | वरिष्ठ व्यख्याता रितेश देवांगन ने अपने कार्य को निस्वार्थ भाव से करने प्रेरणा दी | भूतपूर्व कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र कलिहारी अपने अनुभव से वृक्षारोपण संरक्षण और जिम्मेदारी का बातें बताई