बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री ने किया 90 करोड़ के दो एकलव्य विद्यालयों का लोकार्पण

बीजापुर 15 नवंबर 2025। भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिले में जनजातीय गौरव दिवस का गरिमामय आयोजन नवोदय विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। जिले के विभिन्न जनजातीय समाजों के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक तरीके से भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया तथा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल रूप से जुड़े और देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बिरसा मुंडा जी के बलिदान, उनके संघर्ष और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमिट योगदान को भावपूर्ण स्मरण किया।इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए बीजापुर जिले में 90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण किया।

लोकार्पित संस्थान

बालक एवं बालिका एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, आवापल्ली,बालक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, भोपालपटनम,इन विद्यालयों से जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा ने कार्यक्रम में जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएँ दीं और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश भी पढ़कर सुनाया।

प्रधानमंत्री के संबोधन को कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित बड़ी संख्या में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ध्यानपूर्वक सुना।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, जिला पंचायत सदस्य मैथ्यूज कुजूर, कलेक्टर संबित मिश्रा,अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर जागेश्वर कौशल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास देवेंद्र सिंह सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एमआरपी दर से अधिक वसूल कर कर्मचारी कर रहे अपना जेब गर्म 

Fri Nov 21 , 2025
शराब का कमीशन जा रहा है अधिकारियों की जेब में इसलिये नहीं होती कार्रवाई   बीजापुर। शराब दुकान से कमीशन अधिकारियो को भी देना पड़ता है इसलिये ग्राहकों से पर बोलत की क़ीमत से 20 रूपए अधिक लेना पड़ता है, बीजापुर के शराब दुकान में कार्यरत कर्मचारी यह लूट खुल कर […]

You May Like