जिले में 20 हजार 598 पंजीकृत किसान बेच सकेंगे धान

जिले के 31 उपार्जन केंद्रों में 15 नवंबर से होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, तैयारियां लगभग पूर्ण

बीजापुर 12 नवंबर 2026/राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर से प्रारंभ किया जा रहा है। धान खरीदी 15 जनवरी 2027 तक की जाएगी। कलेक्टर विश्वदीप के मार्गदर्शन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए जिले में कुल 20 हजार 598 किसान पंजीकृत हैं किसान शामिल हैं। राज्य शासन के निर्णय अनुसार पंजीकृत किसान प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकेंगे। इस वर्ष कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये तथा ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है।

तुम्हर टोकन एप से घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा

राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए ‘तुम्हर टोकन’ एप की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से किसान घर बैठे धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इस ऑनलाइन सुविधा से किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी तथा धान खरीदी व्यवस्था अधिक सुविधाजनक एवं पारदर्शी होगी।

अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रहेगी कड़ी निगरानी

धान खरीदी के दौरान अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं अन्य अनियमितताओं की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है। जिले की सीमाओं एवं अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में कुल 5 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इनमें तीमेड, तारलगुड़ा, पामेड़, नेलसनार ,बीजापुर चेकपोस्ट शामिल हैं। इन चेकपोस्टों के माध्यम से धान के अवैध परिवहन पर निगरानी रखी जाएगी।

       कलेक्टर विश्वदीप के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी की संपूर्ण व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा, बारदानों की उपलब्धता, पेयजल, छाया, बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। कलेक्टर ने धान खरीदी से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए किसानों से सुव्यवस्थित ढंग से धान खरीदी सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हड़ताल में शामिल पटवारियों पर प्रशासन की सख्ती, 4 पटवारी निलंबित

Thu Nov 12 , 2026
66 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, 12 पटवारियों की सेवा में ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई बीजापुर 12 नवम्बर 2026/ जिले में हड़ताल में शामिल पटवारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। कार्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) बीजापुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल […]

You May Like