
बिलासपुर। शहर के करबला रोड स्थित आहूजा टीवी सेंटर के ऊपरी माले में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।
घटना के बाद आसपास के लोगों में हलचल मच गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी अभी नहीं हो सका है। दमकल विभाग की कार्रवाई के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

