नक्सलवाद के साये से बाहर निकला बीजापुर, पहली बार राज्योत्सव के रंग में रंगा मिनी स्टेडियम

बीजापुर। नक्सलमुक्त बीजापुर में पहली बार जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन मिनी स्टेडियम में हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि नक्सलमुक्त बीजापुर में राज्योत्सव मनाना ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। यह शांति, सुरक्षा और विकास के नए युग की शुरुआत का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प से नक्सलवाद के खिलाफ ऐतिहासिक सफलता मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। बीजापुर के अंदरूनी गांवों में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। बंद स्कूलों को दोबारा शुरू किया जा रहा है और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वहीं कलेक्टर विश्वदीप ने जिले की विकास यात्रा और शासकीय योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि शांति और सुरक्षा के बेहतर माहौल में अंदरूनी क्षेत्रों तक विकास कार्यों को गति मिल रही है।

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, उपाध्यक्ष पेरे पुलैय्या, पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता, वनमंडलाधिकारी डॉ. जाधव सागर, सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News