ऋषि कपूर स्टार थे ऐसे में प्रोड्यूसर्स को लगा रहा था कि ऐसा ना हो कि लोग न्यूकमर शाहरुख की फिल्म का टिकट खरीदने में संकोच करें

महाराष्ट्र / मुंबई। शाहरुख के करियर की पहली फिल्म थी दीवाना। इस फिल्म में शाहरुख पर फिल्माया गया सॉन्ग ऐसी दीवानगी उन दिनों बड़ा पॉप्युलर हुआ था। लेकिन ये बात बहुत कम लोगों को मालूम होगी कि जब ऋषि कपूर साहब ने शूटिंग के दौरान ये गाना सुना था तो वो इस सॉन्ग के दीवाने हो गए थे। उन्होंने डायरेक्टर राज कंवर से कई दफा कहा कि ये गाना उन पर शूट किया जाए। लेकिन किसी तरह राज कंवर ने उन्हें समझाया था कि ये गाना फिल्म के मेन हीरो के लिए लिखा गया है। और आप इस फिल्म में सेकेंड लीड हैं। बड़ी मुश्किल से ऋषि कपूर उस वक्त माने थे।

एक और दिलचस्प बात कुछ यूं है कि जब दीवाना की मार्केटिंग शुरू हुई तो लीड हीरो होने के बावजूद शाहरुख खान को फिल्म के पोस्टर्स पर बहुत कम जगह मिली। फिल्म से भी पोस्टर्स पर ऋषि कपूर का चेहरा हमेशा शाहरुख से आगे किया गया था। और ये इसलिए हुआ था क्योंकि शाहरुख एकदम नए थे। जबकी ऋषि कपूर स्टार थे। ऐसे में प्रोड्यूसर्स को लगा रहा था कि ऐसा ना हो कि लोग न्यूकमर शाहरुख की फिल्म का टिकट खरीदने में संकोच करें। इसलिए ऋषि कपूर और दिव्या भारती को पोस्टर पर ज़्यादा जगह दो। हालांकि जब फिल्म रिलीज़ हुई तो शाहरुख के काम को सभी ने पसंद किया।

शाहरुख के करियर की सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक है बाज़ीगर। इसी फिल्म ने शाहरुख को उस वक्त यूथ के बीच पॉप्युलर किया था। और ये तो सब जानते हैं कि जिसने युवाओं के दिलों को जीत लिया वो ही असली बाज़ीगर होता है। खैर, कहानी ये है कि अब्बास-मस्तान को इस फिल्म की कहानी का आइडिया ऑरिजिनली दीपक तिजोरी ने दिया था। दरअसल, दीपक ने हॉलीवुड फिल्म एक किस बिफोर डाय देखी थी। और उन्हें ये फिल्म इतनी पसंद आई कि दीपक ने सोचा कि क्यों ना इस फिल्म को हिंदी में बनाया जाए। दीपक ने ये आईडिया अब्बास-मस्तान के साथ शेयर किया।

     अब्बास मस्तान को ये आइडिया पसंद आया। अब्बास-मस्तान के बाद दीपक तिजोरी प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी से मिले और उन्होंने पहलाज निहलानी को भी ये आइडिया बताया। दीपक ने पहलाज को ए किस बिफोर डाइंग फिल्म दिखाई भी। पहलाज को भी ये कहानी पसंद आई। और वो दीपक के लिए ये फिल्म प्रोड्यूसर करने को तैयार हो गए। उस वक्त पहलाज निहलानी और दीपक तिजोरी इस बात पर एग्री हो चुके थे कि इस फिल्म में हीरो तो दीपक तिजोरी ही होंगे। और हीरोइन होंगी पूजा भट्ट। पूजा भट्ट ही दोनों बहनों का रोल निभाएंगी। पहलाज ने दीपक से कहा कि ये फिल्म वो अपने डायरेक्टर्स से डायरेक्ट कराएंगे। लेकिन दीपक ने कहा कि वो इस फिल्म के लिए अब्बास-मस्तान से बात कर चुके हैं। इसके बाद पहलाज निहलानी अब्बास-मस्तान से मिलने गए। लेकिन वहां जाकर उन्हें जो पता चला वो उनके लिए काफी सरप्राइज़िंग था। अपने ऑफिस वापस आकर पहलाज निहलानी ने दीपक तिजोरी को फोन किया और उनसे कहा, तेरी कहानी में ट्विस्ट है बच्चे। तू फटाफट मेरे पास आ जा। फिर जब। दीपक तिजोरी उनके पास पहुंचे तो उन्हें पहलाज ने बताया कि अब्बास-मस्तान ये फिल्म शाहरुख खान के साथ बना रहे हैं। और उन्होंने किसी दूसरे प्रोड्यूसर से भी बात कर ली है।

दीपक को बहुत बुरा लगा। उस वक्त पहलाज निहलानी नेदीपक से कहा भी था कि वो चाहें तो ये फिल्म शुरू कर सकते हैं और अब्बास-मस्तान से पहले रिलीज़ कर सकते हैं। लेकिन दीपक इसके लिए तैयार नहीं हुए। वो गुस्से में अब्बास-मस्तान के ऑफिस पहुंचे। उन्होंने जब अब्बास-मस्तान से इस बारे में बता की तो अब्बास-मस्तान ने उनसे कहा कि दीपक जी हम से गलती हो गई है। ये फिल्म हमें बनाने दीजिए। आप तोसक्सेसफुल हैं। ये फिल्म शाहरुख के साथ बनाकर हमारा भी भला हो जाएगा। फ्यूचर में हम आपके साथ मिलकर भी कोई बड़ी फिल्म बनाएंगे। हम आपको जुबान देते हैं। उस वक्त किसी तरह दीपक तिजोरी का गुस्सा शांत हुआ था। उन्हें लगाथा कि शायद अब्बास-मस्तान ने उनसे जो वादा किया है वो उसे पूरा करेंगे। लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। अब्बास-मस्तान ने कभी भी दीपक के साथ कोई बड़ी फिल्म नहीं बनाई।

चलिए अगली कहानी की बात करते हैं। हम सभी जानते हैं कि बाज़ीगर फिल्म के बाद स्टार बने शाहरुख खान की एक्टिंग का लोहा वास्तव में डर फिल्म के बाद माना गया था। लेकिन हमें थैंक्यू कहना चाहिए अजय देवगन और आमिर खान को। क्योंकि अगर ये दोनों यश चोपड़ा से डर फिल्म में काम करने के लिए मना ना करते तो शाहरुख इस फिल्म का हिस्सा ना होते। बात दरअसल ये है कि यश चोपड़ा ने डर के राहुल का होते। बात दरअसल ये है कि यश चोपड़ा ने डर के राहुल का रोल पहले अजय देवगन को ऑफर किया था। लेकिन उस वक्त अजय एक दूसरी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। वो भी ऊटी में, इसलिए अजय ने यश चोपड़ा से कह दिया कि फिलहाल तो उनके पास टाइम नहीं है। वो डर में काम नहीं कर पाएंगे। अजय के मना करने के बाद आमिर खान को वो रोल ऑफर किया गया। लेकिन आमिर खान यश चोपड़ा से उन दिनों ज़रा नाखुश थे। वो इस बात से नाराज़ थे कि परंपरा फिल्म में यश चोपड़ा ने उनके रोल को सही से हैंडल नहीं किया था। इसलिए उन्होंने भी डर फिल्म में काम करने को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। फिर जब यश चोपड़ा ने शाहरुख को वो रोल ऑफर किया तो उन्होंने बिना किसी संकोच के यश चोपड़ा को हां कह दिया। और फिर क्या हुआ ये तो हम सभी जानते हैं।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

"मोर छंइहा भुईया 2" - एक नयी धमाकेदार फिल्म

Fri May 17 , 2024
24 मई से प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में एक साथ होगी प्रदर्शित  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुप्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक सतीश जैन ने मोर छंइहा भुईया, झन भुलावा मां बाप ल, मया, हंस झन पगली फंस जाबे और ले शुरू होंगे मया के कहानी जैसी सुपरहिट फिल्मों की अपार सफलता से ये […]

You May Like

Breaking News