सेंट जेवियर्स स्कूल के 66 बच्चों का भविष्य अंधकार में, स्कूल प्रशासन नही ले रहा जिम्मेदारी

बिलासपुर /  सेंट जेवियर्स स्कूल के बंद होने से  आर टी ई  के 66 छात्र -छात्राओं  का भविष्य खतरे में  पढ़ गया है। जिसकी शिकायत लेकर सभी  अभिभावक कलेक्टर के पास पहुंचे। अपने बच्चों के भविष्य के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई।

सेंट जेवियर्स स्कूल जिले में कई जगह अपनी शाखाएं संचालित कर रहा है। इनकी एक शाखा कोटा में भी कई सालों से संचालित हो रही हैं। अब अचानक स्कूल प्रशासन स्कूल को बंद कर रहा है। जिसकी जानकारी स्कूल प्रशासन ने अभिभावकको को व्हाट्सएप के जरिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब आर टी ई के जरिए प्रवेश लिए बच्चों के अभिभावक को यह कह कर भेज दिया हैं कि इन बच्चों की जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की नही हैं। जिसकी शिकायत लेकर सभी अभिभावक कलेक्टर के पास पहुंचे और अपने बच्चों के भविष्य की चिंता जाहिर कर उनके लिए उचित कदम उठाने की मांग की है 

लोकेश श्रीवास ने बताया कि सेंट जेवियर्स स्कूल की एक शाखा कोटा में कई सालों से संचालित हो रही है। उसका बेटा आर टी ई के जरिए कक्षा 1 में पढ़ता हैं। कुल 66 बच्चे आर टी ई से लाभान्वित होते आ रहे हैं। परीक्षा के एक सप्ताह पूर्व प्राचार्य ने व्हाट्सएप में नोटिफिकेशन जारी करके बताया कि अब यह स्कूल का भरनी स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में विलय हो गया हैं। कोटा शाखा के सभी बच्चों को भरनी शाखा में प्रवेश दिया जाएगा। लेकिन जो बच्चे आरटीई के जरिए प्रवेश लिए है उसकी जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की नही है। ऐसे में बच्चो का भविष्य खतरे में पड़ गया है। 

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीजापुर में 85 आत्मसमर्पित माओवादियों ने दी साक्षरता परीक्षा, मुख्यधारा से जुड़ने की ओर कदम

Sun Mar 22 , 2026
  बीजापुर 22 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक अहम पहल सामने आई है। जिला पुलिस और प्रशासन के प्रयासों से 85 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने ‘बुनियादी साक्षरता’ की परीक्षा दी। यह पहल ‘उल्लास – नव […]

You May Like

Breaking News