सीआरपीएफ स्थापना दिवस पर बीजापुर में रक्तदान शिविर, जवानों ने दिया मानवता का संदेश

 

बीजापुर 09 मार्च 2026। सीआरपीएफ के स्थापना दिवस के अवसर पर बीजापुर जिले में मानवता और सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण देखने को मिला। कलेक्टर सह अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के निर्देशानुसार तथा डॉ. बीआर पुजारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) एवं सचिव भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस के बैनर तले सीआरपीएफ 170 बटालियन बीजापुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में सीआरपीएफ के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस दौरान कुल 52 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के उपचार में सहायक साबित होगा। रक्तदान करने वाले जवानों और युवाओं में सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। सीआरपीएफ स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यह शिविर समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देने वाला है।

अधिकारियों ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ लोगों को इस पुण्य कार्य के लिए प्रेरित करते हैं।

बीजापुर में आयोजित यह रक्तदान शिविर न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच को भी मजबूत करेगा।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भोपालपटनम क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली गति: निर्माण कार्यों का निरीक्षण, आवास चौपाल में हितग्राहियों को किया गया प्रेरित

Wed Mar 11 , 2026
बीजापुर 11 मार्च 2026/भोपालपटनम ब्लॉक के ग्राम पंचायत अंगमपल्ली के आश्रित गांव धनगोल और सोमनपल्ली तथा ग्राम पंचायत केसाईगुड़ा में विभिन्न विकास कार्यों का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिया निर्माण, स्कूल भवन निर्माण तथा आंगनबाड़ी भवन मरम्मत जैसे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया और कार्यों […]

You May Like