प्रधानमंत्री के जन्मदिवस एवं विश्वकर्मा जयंती पर एसईसीएल में द्वितीय विश्वकर्मा अवार्ड्स का आयोजन सम्पन्न

75 श्रमवीरों को मिला सम्मान, स्वछता ही सेवा स्पेशल कैम्पेन 6 के तहत स्वच्छता कर्मियों को भी किया गया सम्मानित

बिलासपुर।भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा आज मुख्यालय बिलासपुर में द्वितीय ‘एसईसीएल विश्वकर्मा अवार्ड्स’ समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसईसीएल की खदानों एवं परिचालन गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 75 श्रमवीरों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (तकनीकी) संचालन रमेश चंद्र महापात्र तथा निदेशक (तकनीकी) योजना/परियोजना (अति. प्र.) नृपेंद्र नाथ सहित संचालन समिति, कल्याण बोर्ड, सुरक्षा समिति, श्रमसंघ प्रतिनिधि, सिस्टा/ओबीसी/एससी-एसटी/एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण, विभागाध्यक्ष, संचालन क्षेत्रों से आए अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित इस समारोह में खदानों में ऑपरेशन, मेंटेनेंस, सुपरवाइजरी एवं अन्य तकनीकी कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 75 नियमित एवं संविदा कर्मियों को उनके श्रम, कार्यकुशलता एवं समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। यह एसईसीएल विश्वकर्मा अवार्ड्स का दूसरा संस्करण है, जिसके माध्यम से कंपनी अपने जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मियों के योगदान को सम्मान प्रदान कर रही है।

इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और कर्म के प्रतीक हैं तथा खनन उद्योग में कार्यरत श्रमवीर अपने कौशल और परिश्रम से राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती एवं माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर श्रमवीरों को सम्मानित करना उनके योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री का संदेश

कार्यक्रम के दौरान माननीय केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी जी द्वारा कोयला श्रमिकों के लिए प्रेषित संदेश का भी पाठ किया गया। संदेश में देश की ऊर्जा सुरक्षा एवं विकास में कोयला श्रमिकों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए उनके परिश्रम, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण में भूमिका के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

स्वच्छता कर्मियों का भी सम्मान

स्वच्छता ही सेवा तथा स्पेशल कैम्पेन 6.0 के तहत आयोजित गतिविधियों के क्रम में एसईसीएल में स्वच्छता एवं कार्यस्थल को स्वच्छ-सुव्यवस्थित रखने में योगदान देने वाले सफाई कर्मियों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता को दैनिक कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने तथा कार्यस्थलों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रखने का संदेश दिया गया।

स्पेशल कैम्पेन 6.0 के तहत एसईसीएल मुख्यालय एवं संचालन क्षेत्रों में स्वच्छता, लंबित मामलों के निपटारे, स्थान के बेहतर उपयोग, रिकॉर्ड प्रबंधन तथा ई-वेस्ट के प्रभावी प्रबंधन सहित विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित यह समारोह कर्म, कौशल, स्वच्छता और राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश लेकर आया।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like