महार समाज महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी का गठित,सत्या गांधरला बनी अध्यक्ष 

 

पूर्व पदाधिकारियों को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी

 

बीजापुरमहार समाज महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी का गठन 20 सितंबर 2026 को डॉ. अंबेडकर मंगल भवन में किया गया। कार्यक्रम में बीजापुर जिले के चारों विकासखंडों से समाज की महिलाएं एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर की गई।

मनोनयन प्रक्रिया से पहले समाज के संरक्षक एवं पदाधिकारियों डीएस राम, डी. नागेश्वर, जी. मल्लाराम, आरडी झाड़ी, जय हिंद लाटकर, मल्लैया दुर्गम, प्रकाश कावरे, राजेंद्र झाड़ी, जे. चिन्नना, देवेंद्र झाड़ी एवं कैलाश रामटेके ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती, समाज की एकजुटता और महिलाओं की भागीदारी को लेकर अपने विचार रखे। इसके बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया।

नई कार्यकारिणी में सत्या गांधरला को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं राधा झाड़ी जुमड़े, रमा मोरला, रामजया मरकेला एवं सम्मका पाटनकर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। लक्ष्मी वैध को सचिव तथा उर्मिला दुर्गम, सुशीला सुन्नम, कृष्णावेणी जंगम एवं रुचि झाड़ी को सह सचिव बनाया गया। इसी तरह लालेश्वरी दुर्गम को संगठन सचिव और किष्टी बाई झाड़ी को सह सचिव, सुनीता गांधरला को कोषाध्यक्ष तथा कमला झाड़ी, सुमित्रा केजी एवं कुम्मर सुनीता को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया।

पुराने पदाधिकारी बने संरक्षक

महार समाज महिला मोर्चा के पूर्व पदाधिकारियों को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें दुर्गेश्वरी रामटेके, मीना दुर्गम, विंकी मोरला एवं सुशीला जुमड़े शामिल हैं। नई कार्यकारिणी के गठन पर उपस्थित समाजजनों ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी और समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन समाज के सचिव केडी झाड़ी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के कार्यकारी अध्यक्ष अजय दुर्गम, प्रकाश कावरे, बसंत मामडीकर, सतीश झाड़ी, डी. सुबैया, निर्मल जुमड़े, विजय झाड़ी, विहान दुर्गम, बापू राम दुर्गम, रामकुमार दुधी, थैलेश झाड़ी सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like