थाना बेदरे का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों की ली जानकारी

बीजापुर 18 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक बीजापुर उमेश प्रसाद गुप्ता ने मंगलवार को थाना बेदरे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों एवं विभिन्न रजिस्टरों के संधारण और कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी, विवेचकों एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों से थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित मामलों के निराकरण, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जांच के नाम पर घर में घुसकर फूड अधिकारी नें की महिला से बदसलूकी,कार्रवाई की मांग को लेकर व्यापारी कल से लामबंद

Wed Aug 19 , 2026
जबतक  कार्रवाई नहीं होती,दुकाने बंद रहेगी, SDM नें दी थी चेतावनी   बीजापुर। फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी पर होटल व्यवसायी के घर में जांच के नाम पर प्रवेश कर महिला के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार, बदसलूकी और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर […]

You May Like