जांच के नाम पर घर में घुसकर फूड अधिकारी नें की महिला से बदसलूकी,कार्रवाई की मांग को लेकर व्यापारी कल से लामबंद

जबतक  कार्रवाई नहीं होती,दुकाने बंद रहेगी, SDM नें दी थी चेतावनी  

बीजापुर। फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी पर होटल व्यवसायी के घर में जांच के नाम पर प्रवेश कर महिला के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार, बदसलूकी और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर कोतवाली पुलिस में आवेदन देकर संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की गई है।

जिले में फूड अधिकारी नियमों को ताक में ही नहीं अभद्रता की सारी हदे लांग रहे हैं जिन्हे अब मान मर्यादाओ का भी ख्याल नहीं रहा, त्यौहारों के आते ही बरसाती मेढक की तरह निकल कर जांच के नाम पर अवैध वसूली का काम शुरू कर देते हैं यहाँ तक की दुकानदारों से जबरन चालान के नाम पर पैसों की मांग करते हैं मिली जानकारी के अनुसार दीपक देवांगन फूड अधिकारियो आज जबरन जांच के नाम पर बीजापुर के एक व्यापारी के घर में घुस महिलाओं से अभद्रता की सारी हदे पार कर दी, उक्त अधिकारी की यह कृत्य कोई नहीं बात नहीं है पूर्व में भी ऐसे हरकतें कर चुका जिसकी शिकायत एसडीएम में जागेश्वर कौशल से की जा चुकी थी जिन्हे नें दीपक देंवांगन को सख्त चेतवानी दी थी  मगर फूड अधिकारी अपने हरकतों से बाज नहीं आया।

   वही  बीजापुर व्यापारी संघ में इस घटना को लेकर जमकर आक्रोश हैं  व्यापारी संघ का कहना है कि जब तक संबंधित अधिकारी दीपक देवांगन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं की जाती तब तक बीजापुर के समस्त व्यापारी अनिश्चितकाली के लिए अपनी दुकानें बंद रखेंगे। साथ ही प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माओवाद की बंदूक से वर्दी की जिम्मेदारी तक: अर्जुन ने सुनाई सब इंस्पेक्टर बनने की प्रेरक कहानी

Wed Aug 19 , 2026
चेन्नई के मीडिया प्रतिनिधियों ने डीआरजी और एसटीएफ जवानों से की चर्चा, नक्सल मुक्त बीजापुर में विकास की नई तस्वीर से हुए रूबरू बीजापुर, 19 अगस्त 2026। कभी माओवादी संगठन की विचारधारा और हिंसा के साये में जीवन बिताने को मजबूर रहे अर्जुन ने अब उसी क्षेत्र में पुलिस की […]

You May Like