
जगदलपुर 11 मई 2026। आम आदमी पार्टी, बस्तर द्वारा बस्तर संभाग में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, प्रशासनिक दुरुपयोग, आम नागरिकों में बढ़ते भय एवं निर्दोष लोगों के मकानों को अवैध रूप से तोड़े जाने की घटनाओं के विरोध में दिनांक 11 मई 2026 को आईजी कार्यालय, बस्तर का घेराव किया जाएगा।
लोकसभा अध्यक्ष नरेंद्र नाग ने कहा कि वर्तमान समय में बस्तर संभाग में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराती दिखाई दे रही है। आम जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन जीने को मजबूर है। प्रभावशाली लोगों एवं कुछ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कानून को अपने हाथ में लेकर कार्य किए जा रहे हैं, जिससे जनता का न्याय व्यवस्था एवं प्रशासन से विश्वास कमजोर हो रहा है।
विशेष रूप से जगदलपुर के पथरागुड़ा क्षेत्र में एक गरीब परिवार के मकान को बिना किसी वैधानिक आदेश, बिना नोटिस एवं बिना न्यायिक प्रक्रिया के बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं लोकतंत्र के विरुद्ध बताया गया। पीड़ित परिवार के अनुसार, घटना के दौरान मकान में रखा घरेलू सामान, फर्नीचर एवं अन्य कीमती सामग्री भी क्षतिग्रस्त हुई।
आम आदमी पार्टी नेता समीर खान ने कहा
“जब राज्य में डबल इंजन की सरकार होने का दावा किया जा रहा है, तब भी आम जनता को न्याय क्यों नहीं मिल रहा है? यदि गरीबों और कमजोर लोगों के घर बिना न्यायिक प्रक्रिया के तोड़े जाएंगे, तो संविधान और कानून पर जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा? बस्तर में कानून का राज स्थापित होना चाहिए, न कि दबंगई और भय का माहौल।”
आगे आप नेता समीर खान ने कहा कि बस्तर में लगातार सामाजिक तनाव, धार्मिक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को डराने-धमकाने की घटनाएं सामने आ रही हैं
