जिला कार्यालय की महिलाओं के लिए यादगार बना अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस

वूमन कॉमन रूम और झूलाघर “वात्सल्य” की मिली सौगात

बिलासपुर, 8 मार्च 2025/जिला कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए यह अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस यादगार साबित हुआ। बरसो पुरानी उनकी मांग आज पूरी हुई। उन्हें कॉमन रूम और झूलाघर “वात्सल्य”की सौगात मिली। जिला कार्यालय के मंथन हॉल के ऊपर कक्ष के एक हिस्से में कॉमन रूम और झूलाघर बनाया गया है। इसे वात्सल्य नाम दिया गया है। कलेक्टर  अवनीश शरण ने आज इसका शुभारंभ किया। कलेक्टर ने इस अवसर पर सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी। कॉमन रूम और झूलाघर की आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही थी। आज पूरी होने पर महिला कर्मचारियों की खुशी देखते बन रही थी। उन्होंने इसके लिए कलेक्टर और जिला प्रशासन का आभार जताया। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रजनी भगत सहित बड़ी संख्या में जिला कार्यालय की महिला कर्मचारी मौजूद थी। 

गौरतलब है कि सितंबर माह में कलेक्टर  अवनीश शरण ने महिला कर्मचारियों की समस्याएं जानने एवं समझने के लिए उनकी बैठक ली थी। बैठक में उनकी समस्याएं सुनकर निदान का भरोसा दिलाया था। इस सिलसिले में यह कॉमन रूम और झूलाघर तैयार करवाया गया है। 

कॉमन रूम में सोफा, टेबल, एसी, महिलाओं के लिए टॉयलेट की पूरी व्यवस्था की गई है। झूलाघर को बच्चों के अनुकूल बनाया गया है। यहां बच्चों के मन बहलाने के लिए खिलौने एवं बाल सुलभ सुविधाएं मौजूद हैं। यहां एक आंगनबाड़ी सहायिका भी बच्चों की देखभाल के लिए मौजूद रहेगी। कामकाजी महिलाएं यहां अपने शिशुवती माताएं शिशुओं को फीड भी करा सकती है।  

इस अवसर पर मौजूद महिला कर्मचारी श्रीमती अनिता तन्तुवार, श्रीमती चांदनी धु्रव, सुप्रिया कौशिक, पुष्पा सहारे एवं वर्षा चरण सहित अन्य महिलाओं ने इस सुविधा के लिए कलेक्टर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले 8-10 बरस से इसके लिए हम प्रयास करते आ रहे थे। कामकाजी महिलाओं के लिए काम के साथ-साथ बच्चों की जिम्मेदारी निभाना चुनौतीपूर्ण होता है। कई बार घर में किसी के ना होने पर हमें बच्चों की देखभाल के लिए अवकाश लेना पड़ता था। अब हमारी यह समस्या दूर हो गई है। अब हम निश्चिंत होकर कार्यालयीन दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कॉमन रूम की आवश्यकता भी काफी समय से महसूस कर रहे थें। यह हमारा अपना कोना होगा। 

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

Sat Mar 8 , 2025
मातृ शक्ति ने हर क्षेत्र में साबित की अपनी श्रेष्ठता-सांसद  महेश कश्यप जगदलपुर, 08 मार्च 2025/ हमारे देश में आदिकाल से माता की पूजा होती है, यही वजह है कि भारत के विकास में महिलाओं का अतुलनीय योगदान है। आज समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी काबिलियत और […]

You May Like