घायल पत्रकार पुत्र के लिए आगे आया प्रेस क्लब, मुख्यमंत्री से की मदद की अपील

बिलासपुर। मानवता और पत्रकार एकजुटता का परिचय देते हुए बिलासपुर प्रेस क्लब ने अपने साथी के परिवार के साथ मजबूती से खड़े होने का सराहनीय उदाहरण पेश किया है। प्रेस क्लब के सम्मानित सदस्य सरफराज मेमन के सुपुत्र मोहम्मद अल्फाज हाल ही में एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार शहर के अपोलो अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई है और उनकी हालत  गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजित मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने तुरंत पहल करते हुए सर्किट हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने घायल युवक के समुचित इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पत्रकार परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उनके इस आश्वासन से परिजनों और पत्रकार समुदाय में उम्मीद जगी है। इस मौके पर पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलकराज सलूजा, सहसचिव हरिकिशन गंगवानी, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप अग्रवाल, शादाब खान और अमन सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे। 

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News