दो लाख दीयों से जगमगाएगा बीजापुर, मोदी के 25 साल की सेवा यात्रा को रोशनी से सलाम

हर घर पहुंचेगा दीप, घर-घर जलेगा प्रकाश, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी वेंकट के आह्वान पर भव्य आयोजन की तैयारी

बीजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा यात्रा के अवसर पर बीजापुर में एक अनूठा दीपोत्सव मनाने की तैयारी है। दो लाख दीपों से बीजापुर शहर को रोशन करने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी वेंकट के आह्वान पर कार्यकर्ता घर-घर दीप भेंट कर रहे हैं और नागरिकों से अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर इस विशेष अवसर में सहभागी बनने की अपील की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक सेवा यात्रा वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई थी। इसके बाद वर्ष 2014 में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री का दायित्व संभाला और लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, वर्ष 2025 में उन्होंने सरकार के प्रमुख के रूप में 25वें वर्ष में प्रवेश किया था प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने बुनियादी ढांचे, डिजिटल तकनीक, जनकल्याण, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत जैसे क्षेत्रों में अनेक योजनाओं और अभियानों को आगे बढ़ाया है। इसी विकास यात्रा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को बीजापुर में दीपों के माध्यम से जनभागीदारी से जोड़ने की तैयारी की जा रही है।

प्रदेश उपाध्यक्ष जी वेंकट नें समस्त जिले के वासियों से 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद दीप जलाकर प्रधानमंत्री को आशीर्वाद देने की विनम्र अपील की हैं जिले ब्लॉक एवं शहरीय स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नागरिकों को दीप भेंट किए जा रहा है निर्धारित अवसर पर लोग अपने घरों में दीप जलाएं, जिससे बीजापुर का हर घर और हर मोहल्ला रोशनी से जगमगा उठे।

   जी वेंकट नें चर्चा करते हुए कहा दो लाख दीपों का यह आयोजन केवल रोशनी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा यात्रा, विकास के संकल्प और विकसित भारत की परिकल्पना के प्रति जनभागीदारी का संदेश देगा,बीजापुर में दो लाख दीप जलने के साथ शहर का हर कोना रोशन करने की तैयारी है।  प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट ने बीजापुर शहर के प्रतिष्ठित नागरिक सूर्य कुमार बाजपेयी एवं मंगल सिंह ठाकुर तथा गांव के पुजारी मेघनाथ मांझी को ‘आशीर्वाद का दीप’ सप्रेम भेंट किया। इस अवसर पर जी वेंकट ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा, शुभकामना और जनसंपर्क की भावना के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में दीप भेंट कर नागरिकों से प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ जन्मदिन समारोह में सहभागिता का आह्वान किया गया। दीप भेंट किए जाने के दौरान शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला।

नक्सलवाद की पकड़ कमजोर, बस्तर में कायम हो रहा अमन-चैन

बस्तर लंबे समय तक नक्सल हिंसा की चुनौती से जूझता रहा है। प्रधानमंत्री के कार्यकाल में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा अभियानों को मजबूती मिलने के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया गया। सुरक्षा बलों की बढ़ती मौजूदगी और लगातार चल रहे अभियानों से कई अंदरूनी क्षेत्रों में नक्सल गतिविधियों पर दबाव बढ़ा है। सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाओं और संचार नेटवर्क के विस्तार ने भी ग्रामीण इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ने में भूमिका निभाई है। कभी जहां भय और हिंसा का माहौल लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित करता था, वहीं अब कई क्षेत्रों में ग्रामीण सामान्य गतिविधियों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई के साथ विकास और जनविश्वास को मजबूत करने की कोशिशों से बस्तर में शांति, सुरक्षा और बदलाव की नई तस्वीर उभर रही है।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस एवं विश्वकर्मा जयंती पर एसईसीएल में द्वितीय विश्वकर्मा अवार्ड्स का आयोजन सम्पन्न

Thu Sep 17 , 2026
75 श्रमवीरों को मिला सम्मान, स्वछता ही सेवा स्पेशल कैम्पेन 6 के तहत स्वच्छता कर्मियों को भी किया गया सम्मानित बिलासपुर।भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा आज मुख्यालय बिलासपुर में द्वितीय ‘एसईसीएल विश्वकर्मा अवार्ड्स’ […]

You May Like

Breaking News