
बीजापुर 15 नवंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिले में आज से धान खरीदी के महापर्व का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिले के 30 उपार्जन केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम नैमेड़ के धान खरीदी केंद्र में आयोजित किया गया, जहाँ सम्माननीय अतिथियों की उपस्थिति में खरीदी की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, जिला पंचायत सदस्य मैथ्यूज कुजूर, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, कलेक्टर संबित मिश्रा, एसडीएम जागेश्वर कौशल, जिला खाद्य अधिकारी दिलीप उइके सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी, कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा ने सभी किसानों से जल्द टोकन कटवाने तथा समय पर धान लाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप किसानों का धान सुगमता से खरीदा जाएगा और भुगतान भी समय पर सुनिश्चित होगा। जिले में धान खरीदी को सरल और पारदर्शी बनाने तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी खाद्य अधिकारी श्री दिलीप उइके ने बताया कि पिछले वर्ष 20,643 पंजीकृत किसानों में से 87.36% अर्थात 18,033 किसानों ने 11,07,888 क्विंटल धान बेचा था, जिसके बदले में 275 करोड़ 51 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया गया था।इस वर्ष 18,978 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिनका कुल रकबा 40,528.42 हेक्टेयर है। 24 समितियों और 30 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से आज से खरीदी प्रारंभ हो चुकी है।सभी उपार्जन केंद्रों में माइक्रो एटीएम, ’टोकन तुहर दुआर’ सुविधा, तथा सतर्क एप के माध्यम से सतत निगरानी की व्यवस्था उपलब्ध है। जिला प्रशासन ने प्रत्येक केंद्र के लिए नोडल/प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति तथा चेक पोस्ट पर निगरानी को भी मजबूत किया है।
20 क्विंटल धान लेकर सदावीर सलाम ने की खरीदी की बोहनीशु
भारंभ कार्यक्रम में नैमेड़ निवासी किसान सदावीर सलाम 20 क्विंटल धान लेकर पहुंचे और खरीदी की बोहनी की। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर ने उन्हें फूल-माला पहनाकर, पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा तिलक लगाकर सम्मानित किया।

