बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: 6 IED बरामद, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त, अवैध माओवादी स्मारक ध्वस्त

बीजापुर। जिले में सुरक्षाबलों ने माओवादी संगठन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई सघन सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन कार्रवाई के दौरान कुल 6 आईईडी बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया। साथ ही भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान भी जब्त किया गया है।

ताड़पाला बेस एरिया में 2 IED बरामद

थाना उसूर क्षेत्रांतर्गत केरिपु 229वीं वाहिनी की टीम ने ताड़पाला बेस एरिया में सघन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान बेस से दक्षिण दिशा में नाले के पास लगाए गए 2 आईईडी बरामद किए गए। इनमें से एक आईईडी बियर बोतल में तथा दूसरा बीजीएल (BGL) में प्लांट किया गया था।आगे की तलाशी में सुरक्षाबलों ने जमीन के भीतर डंप कर रखे गए विस्फोटक और माओवादी सामग्री भी बरामद की। बरामद सामग्री में शामिल BGL – 40 नग,BGL राउंड – 35 नग,बैटरी – 90 नग,डायरेक्शनल IED निर्माण हेतु लोहे की पाइप – 7 नग,कच्चा ग्रेनेड बनाने की सामग्री,लोहे की प्लेट, लेथ मशीन के पार्ट्स,आयरन कटर ब्लेड,प्लास्टिक ड्रम, स्टील ट्रंक,वाटर पंप,साबुन, डिटर्जेंट पाउडर, मैगजीन पाउच सहित दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री,कोंडापड़गु क्षेत्र में 4 बियर बॉटल IED मिले,इसी क्रम में केरिपु 22वीं एवं केरिपु 214वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने थाना भोपालपटनम क्षेत्र के कोंडापड़गु इलाके में एरिया डॉमिनेशन एवं डिमाइनिंग के दौरान जमीन में दबाकर रखे गए 4 बियर बॉटल आईईडी बरामद किए।

सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सभी आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।

दो स्थानों पर अवैध माओवादी स्मारक ध्वस्त

थाना उसूर क्षेत्र में कमलापुर के जंगलों में केरिपु 229/ई द्वारा निर्मित अवैध माओवादी स्मारक को ध्वस्त किया गया। वहीं केरिपु 222वीं वाहिनी ने थाना गंगालूर क्षेत्र के कोरचोली में बनाए गए अवैध माओवादी स्मारक को भी नष्ट कर दिया।

अभियान लगातार जारी

जिले में माओवादी संगठन के विरुद्ध सुरक्षाबलों की कार्रवाई लगातार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेल महाकुंभ 18 से 20 फरवरी तक

Tue Feb 17 , 2026
अखिल भारतीय व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता का रोमांच बीजापुर 17 फरवरी 2026/ जिले में खेल प्रेमियों के लिए उत्साहजनक खबर है। 18 से 20 फरवरी तक मिनी स्टेडियम, बीजापुर में अखिल भारतीय व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन के […]

You May Like

Breaking News