प्रधानमंत्री आवास योजना की मजदूरी भुगतान में गड़बड़ी

गढ़वट के रोजगार सहायक को शो कॉज नोटिस,कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने की थी शिकायत

बिलासपुर 13 फरवरी 2025/ बिल्हा विकासखंड के ग्राम पंचायत गढ़वट में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राही की मजदूरी राशि के भुगतान में गड़बड़ी का मामला सामने आया है।कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत के आधार पर जनपद पंचायत बिल्हा द्वारा जांच दल गठित कर मामले की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर रोजगार सहायक को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार चन्द्रप्रकाश बैसवाड़े एवं अन्य ग्रामवासियों द्वारा की गई शिकायत पर जांच दल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जांच में पाया गया कि बिना हितग्राही की लिखित सहमति के अन्य व्यक्तियों को 35,415 रुपये की राशि का भुगतान नियम विरुद्ध तरीके से किया गया। इस संबंध में ग्राम रोजगार सहायक राकेश सिदार को नोटिस जारी कर निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने दो टूक कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में प्राप्त जवाब एवं तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व ऐतिहासिक बन गया

Mon Feb 16 , 2026
मेला केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि बदलते दौर की तस्वीर है बीजापुर/आवापल्ली। कभी लाल आतंक के साए में दहशत भरी रातें गुजारने वाला इलाका आज रोशनी, रौनक और खुशियों से जगमगा रहा है। बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के आवापल्ली कस्बे में इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व ऐतिहासिक बन […]

You May Like

Breaking News