जिला स्तरीय व्हालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन आज

बीजापुर 12 फरवरी 2026/ जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय जिला स्तरीय व्हालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 12 एवं 13 फरवरी को मिनी स्टेडियम, बीजापुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

आयोजन समिति द्वारा विजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि की घोषणा की गई है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 51 हजार रुपये एवं ट्रॉफी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21 हजार रुपये एवं ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11 हजार रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए भी विशेष आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

आयोजक जिला प्रशासन ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।

 

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के नैनपुर रेलवे स्टेशन यार्ड पर रेलवे एवं 11वीं राष्ट्रीय आपदा मोचन/प्रतिक्रिया बल (NDRF), वाराणसी के साथ संयुक्त मॉक अभ्यास संपन्न

Thu Feb 12 , 2026
दपूमरे नागपुर मंडल – 12 फरवरी 2026।रेलवे प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़, संगठित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 12 फरवरी 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के नैनपुर रेलवे स्टेशन यार्ड में रेलवे एवं 11वीं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), […]

You May Like

Breaking News