सर्पदंश की स्थिति पर मरीज को त्वरित नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचाए – संबित मिश्रा 

विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए किया प्रेरित

बीजापुर 24 अक्टूबर 2024- जिला कार्यालय के इन्द्रावती सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैगा, गुनिया, सिरहा, मांझी सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें कलेक्टर संबित मिश्रा ने जिले के सुदूर क्षेत्रों से पहुंचे बैगा, गुनिया, मांझी, सिरहा से संवाद स्थापित कर उनके व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं एवं उनके मांगो से अवगत हुए। इस दौरान विकासखण्ड वार सभी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने गांवो की समस्या एवं मांग कलेक्टर के समक्ष रखे। सुदूर क्षेत्रों में ईलमिड़ी, मंगनार, सागमेटा, बेदरे, गुदमा, मंगापेठा, सकनापल्ली, मिनकापल्ली, चिंताकुंटा सहित अन्य स्थानों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने देवगुड़ी निर्माण, देवगुड़ी परिसर में बिजली, पानी बाऊंड्री, वन अधिकार पत्र, रोड निर्माण जैसे आवश्यकतानुसार मांग रखी जिस पर कलेक्टर संबित मिश्रा ने एक सप्ताह के भीतर संबंधित विभागीय अधिकारी एवं मैदानी अमलो से वस्तुस्थिति का अवलोकन कर आवश्यकतानुसार प्राथमिकता के साथ मांगो को पूरा करने एवं राज्य स्तर पर किए जाने वाले कार्यो के लिए आवश्यक पत्राचार कर उच्च अधिकारियों को सूचित कराने का आश्वासन दिया। वहीं बैगा, गुनिया सिरहा से आग्रह करते हुए कहा कि पारंपरिक रीति रिवाज से जड़ी-बुटी इत्यादि के माध्यम से उपचार करते रहे परंतु सर्पदंश, कुता काटने जैसे मामले पर गंभीरता बरते। त्वरित नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र लेकर जाएं एवं किसी भी प्रकार के बीमारी पर केवल जड़ी-बुटी पर निर्भर न रहकर स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर्स, नर्स से समन्वय स्थापित कर बेहतर कार्य करें ताकि किसी की जिंदगी खतरे में न पड़े छत्तीसगढ़ शासन एवं केन्द्र सरकार द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है उसका अधिक से अधिक लाभ उठाए। आयुष्मान कार्ड बनाने एवं 5 लाख तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा के बारे में भी कलेक्टर ने बताया।इस दौरान सर्वआदिवासी समाज के अध्यक्ष अशोक तलाण्डी ने छत्तीसगढ़ शासन के इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रशासन और जनसाधारण के बीच इस तरह का सम्मेलन बहुत ही लाभदायक है और इस पहल से हम सभी को लाभ मिलेगा खुले मंच में प्रमुखता के साथ प्रशासन के समक्ष हम अपनी मांग रख रहे हैं निश्चित ही यह बीजापुर के विकास के लिए सहायक सिद्ध होगा।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉ. आनंद सिंह ने पारंपरिक रीति रिवाज, रूढ़ि प्रथा को बनाए रखने शासन के द्वारा किए जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी दी। वहीं सुदूर क्षेत्रों से पहुंचे बैगा, गुनिया, सिरहा, मांझी को शासन के विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणजनों तक योजनाओं को पहुंचाने के लिए आग्रह किया गया। सम्मेलन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौसमी बीमारियों के रोकथाम, मलेरिया से बचाव, गर्भवती माताओं को देखरेख, प्रसव पूर्व जांच इत्यादि के बारे में बताया गया।वहीं महिला बाल विकास विभाग द्वारा एनीमिया, कुपोषण, पुरक पोषण, पोषण वाटिका सहित कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराने सहित विभागवार विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले के सभी महाविद्यालयों के संयुक्त तत्वाधान में जनजाति समाज के गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, समाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Thu Oct 24 , 2024
बीजापुर 24 अक्टूबर 2024- शासकीय शहीद वेंकटराव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीजापुर में आज 24 अक्टूबर 2024 को शासकीय शहीद वेंकटराव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीजापुर, शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय बीजापुर, नवीन शासकीय महाविद्यालय कुटरु बीजापुर, वीर नांगुल दोरला शासकीय महाविद्यालय आवापल्ली बीजापुर, उपरोक्त महाविद्यालयो के संयुक्त तत्वावधान में जनजाति समाज का गौरव […]

You May Like

Breaking News