धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस का चक्का जाम

बीजापुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी उसूर द्वारा किसानों के धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम किया गया। यह प्रदर्शन ईलमिडी चौक, आवापल्ली में ब्लाक अध्यक्ष मनोज अवलम के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं किसानों ने राज्य सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि धान खरीदी की निर्धारित तिथि कम होने के कारण बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज बेचने से वंचित रह गए हैं। मौसम की मार और तकनीकी समस्याओं के चलते किसान समय पर धान की बिक्री नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे में खरीदी की तिथि बढ़ाया जाना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य सुश्री अनिता तेलम, भीमा कटटम, श्रीमती सरस्वती वासम, ब्लाक कांग्रेस महामंत्री राजेश वासम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रत्ना सोडी, पूर्व जनपद सदस्य सुश्री सरोजनी कटटम, पूर्व सरपंच श्रीमती मिनाक्षी नोली, रामलू सोडी एवं गनपत वासम विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सम्भैय धानूर एवं ब्लाक अध्यक्ष वैकट बुरका सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

धरना स्थल पर वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र धान खरीदी की तिथि नहीं बढ़ाई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के पश्चात स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर किसानों की मांगों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, हालांकि कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन

Sun Feb 1 , 2026
आदर्श दांपत्य से नन्ही प्रतिभाओं का किया गया सम्मान, 10 से अधिक प्रकार के झूले बने आकर्षक बिलासपुर। साइंस कॉलेज मैदान, सरकंडा में बीएनआई बिलासपुर द्वारा आयोजित व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 ने व्यापार, उद्योग और सामाजिक जिम्मेदारी को एक साथ जोड़ते हुए शहरवासियों और व्यवसायिक समुदाय के लिए आकर्षक […]

You May Like