2.0 का भव्य शुभारंभ, 14 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान

बीजापुर 29 जनवरी/ नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा संचालित आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का जिला स्तरीय शुभारंभ बुधवार को इन्द्रावती सभाकक्ष, बीजापुर में किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिकाध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया, जिला पंचायत सदस्य शंकरैया माड़वी, लच्छूराम मोड़ियामी, पार्षदगण एवं वरिष्ठ नागरिक घासी राम नाग, संजय लुक्कड़, श्रीनिवासन मुदलियार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर संबित मिश्रा ने कहा कि आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक उसूर में जनभागीदारी, आपसी समन्वय और विभागीय सहयोग से नीति आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत हासिल किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अभियान को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी क्रियान्वयन की अपील की।

नगरपालिकाध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों से आपसी सहयोग के माध्यम से सभी प्रमुख संकेतकों में पूर्ण सैचुरेशन प्राप्त करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि संपूर्णता अभियान 2.0 का संचालन 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता एवं पशुपालन से जुड़े प्रमुख संकेतकों में शत-प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत नवजात शिशुओं का जन्म पंजीकरण, टीबी रोगियों की पहचान एवं नोटिफिकेशन, प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों एवं माताओं के लिए पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण, विद्यालयों में बालिकाओं के लिए कार्यशील शौचालय, आंगनवाड़ी केंद्रों में पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता तथा पशुओं का नियमित टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यक्रम में संपूर्णता अभियान 1.0 की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि वर्ष 2024 में जिले ने अधिकांश संकेतकों में संतृप्ति हासिल की थी, जिसके लिए बीजापुर जिले को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संपूर्णता संकल्प लिया तथा अभियान को जन-आंदोलन के रूप में सफल बनाने के लिए आम नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई। जिला प्रशासन ने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों और समन्वय से संपूर्णता अभियान 2.0 जिले के समग्र विकास को नई दिशा देगा कार्यक्रम के अंत में डिप्टी कलेक्टर एवं जिला स्तरीय नोडल अधिकारी उत्तम पंचारी उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला का भव्य शुभारंभ

Thu Jan 29 , 2026
सम्मान, प्रतियोगिता, रोजगार और सेवा भाव का सशक्त मंच बना बीएनआई मेला बिलासपुर। शहर की पहचान बन चुके और 25 वर्षों की ऐतिहासिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 का भव्य शुभारंभ साइंस कॉलेज मैदान में किया गया। बीएनआई द्वारा मेले का यह तीसरा […]

You May Like