2047 तक विकसित राज्य छत्तीसगढ़ का नारा भाजपा द्वारा जनता को भ्रमित करना है- समीर

2047 तक विकसित छत्तीसगढ़” भाजपा का राजनीतिक सपना, हालात से ध्यान भटकाने का खेल

बस्तर जगदलपुर 19जुलाई 2025। आम आदमी पार्टी के संघटन मंत्री ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा “2047 तक विकसित राज्य छत्तीसगढ़” के नारे पर चुटकी लेते हुए कहा है कि भाजपा सरकार महज जनता को भ्रमित कर रही है वर्तमान परिस्थितियों की बजाय 22 साल बाद का जनता को सपना दिखाया जा रहा है। जिस 2047 का जनता को सपना दिखाया जा रहा है उसमें आज की जनता से आधी आबादी तो जिंदा ही नहीं बचेंगे! यह वास्तविकता में कई कारणों से एक भ्रम या आकर्षक राजनीतिक सपना माना जा सकता है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से कम है। ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी की दर अभी भी 30% से अधिक है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी, युक्तियुक्तकरण जैसी नीतियों से हालात और बिगड़े। डॉक्टरों, दवाइयों और संसाधनों की भारी कमी। PHC और CHC में बुनियादी सुविधाएं नहीं। युवाओं में बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही है।

समीर खान ने कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी जो इतने विद्वान नेता हैं उन्हें याद दिला दूँ कि उच्च प्रति व्यक्ति आय,मजबूत औद्योगिक और कृषि आधार,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य,बेहतर बुनियादी ढांचा (सड़क, बिजली, इंटरनेट),न्यूनतम गरीबी और बेरोजगारी आदि विकसित राज्य के प्रमुख मानक होते हैं, छत्तीसगढ़ इनमें से कई मानकों से बहुत पीछे है।

राकेश कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का खनिज हब है, लेकिन स्थानीय लोग अब भी गरीब हैं। औद्योगिकीकरण से विस्थापन और प्रदूषण: उद्योग लगे, लेकिन स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं, बल्कि विस्थापन और जंगलों की कटाई बढ़ी। शराब घोटाला, राशन घोटाला, स्वास्थ्य योजनाओं में भ्रष्टाचार जैसी घटनाएं आम हैं। सरकार बदलने पर योजनाएं बदल जाती हैं। विकास मॉडल आदिवासी समाज को हाशिए पर धकेल रहा है, इसलिए यह 2047 का सपना भ्रम है!

 

समीर खान ने कहा कि किसी भी राज्य के असली विकास के लिए स्थानीय संसाधनों का लाभ जनता को मिले,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य पर निवेश हो,पारदर्शी प्रशासन और भ्रष्टाचार पर रोक रहे,स्थानीय रोजगार सृजन हो और पर्यावरण संतुलन के साथ उद्योग नीति का भी कारगर होना विकसित राज्य का पैमाना होता है,जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा भाजपा शासित राज्यों में 2047 विकसित भारत का झुनझुना आम जनता के सामने बजा रही है। जबकि राज्य में कचरा डंपिंग की कोई उचित व्यवस्था तक नहीं है. “2047 तक विकसित राज्य” नारा सुनने में आकर्षक है, लेकिन बिना ठोस नीतियों, पारदर्शिता और जनभागीदारी के यह केवल राजनीतिक प्रचार और भ्रम ही है। आम आदमी पार्टी इस प्रकार के भ्रामक प्रचार का विरोध करती है, सरकार को वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बिगड़े हालात को सुचारू ढंग से व्यवस्थित करने के लिए कदम उठाने चाहिए,ना की जनता को ऐसे नारों से भ्रमित किया जाना चाहिए।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सशक्त अंधोसंरचना ही प्रभावी न्यायप्रणाली की आधारशिला होती है - मुख्य न्यायाधिपति  रमेश सिन्हा

Sun Jul 20 , 2025
 न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय बिलासपुर छ.ग. के द्वारा तहसील बिल्हा जिला बिलासपुर में नवीन व्यवहार न्यायालय भवन का लोकार्पण किया गया बिलासपुर 20 जुलाई 2025/छत्तीसगढ़ में न्यायिक अधोसंरचना में वृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए एवं आमजन के लिए बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करने के […]

You May Like