खुद अपराध करके अपराध बढ़ने की चिंता जताती है कांग्रेस – रूपसिंह मण्डावी

झूठ के नींव पर खड़ी है कांग्रेस – रुपसिंह मण्डावी

अपराध का पर्याय है कांग्रेस – रूपसिंह मण्डावी

समाज एवं महिलओं को बदनाम करने के लिए कांग्रेस को माफ़ी मांगनी चाहिए

जगदलपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुये कहा कि कांग्रेस झूठ की बुनियाद पर खड़ी है। खुद आपराधिक घटनाओं को घटित कर कांग्रेस अपराध बढ़ने का झूठा स्वांग रचती है। आज शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि कांग्रेस की विधायक उत्तरी जांगड़े द्वारा अन्य विधायक उमेश पटेल, राम कुमार यादव, चतुरी नंद, कविता प्राण लहरे की उपस्थिति में बलौदा बाजार की आगजनी की घटना को कांग्रेस का शौर्य उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने कार्यकर्ताओं से ऐसा ही प्रदर्शन करने के लिए कहना छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराध के पीछे विशेषकर बलौदा बाजार अग्निकांड में कांग्रेस की भूमिका की आत्म स्वीकृति है।

मण्डावी ने कहा कि यह स्पष्ट करता है कि कांग्रेस अपराध की चिंता करने का दिखावा करती है और सभी मामलों में षड्यंत्र करके छत्तीसगढ़ की फिजा खराब करने का प्रयत्न करती है। कांग्रेस ने सामाजिक कार्यक्रम में असामाजिक तत्वों को घुसा कर समाज को बदनाम करने का षड्यंत्र किया अब फिर वह वही षड्यंत्र कर रही है इसके लिए उन्हें समाज से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राजीव मितान क्लब बंद होने पर भूपेश बघेल का यह बयान देना कि युवा खाली हो गए हैं इसलिए प्रदेश में बलात्कार और हत्या की घटनाएं व अपराध बढ़ रहे हैं। शिक्षक दिवस के दिन बलौदा बाजार के हेड मास्टर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के ऊपर पैसा ऐंठने का आरोप लगाकर आत्महत्या कर लेते हैं। सूरजपुर में एक पुलिस हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बच्ची की हत्या के मामले में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के पदाधिकारी कुलदीप साहू की संलिप्तता सामने आई थी। यह सारी घटनायें कांग्रेस के आपराधिक चरित्र का शर्मनाक नमूना है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने गुण्डा तत्वों के जरिए कानून-व्यवस्था बिगाड़कर अराजकता और आतंक का जहर घोलने में लगी है।कांग्रेस अपराध का पर्याय बन चुकी है।

रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कांग्रेस के एक प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलेक्टर कार्यालय में अंदर घुसकर तोड़फोड़ करने के लिए उकसाया गया है। उत्तरी जांगड़े ने बाकायदा बलौदाबाजार में लगभग 6 माह पहले हुई आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा का हवाला देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उसी घटना की पुनरावृत्ति करने कहा है। कांग्रेस की इसी सभा में नगरपालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे के पति और विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे, भरे मंच से भाजपा के लोगों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते है। उसी मंच में कांग्रेस के चार अन्य विधायकों कविता प्राण लहरे, उमेश पटेल, राम कुमार यादव राठिया, पूर्व विधायक प्रकाश नायक की मौजूदगी में विधायक उत्तरी जांगड़े का यह बयान बलौदाबाजार की हिंसक घटना समेत कानून-व्यवस्था को चुनौती देते तमाम आपराधिक कृत्यों की आत्म-स्वीकृति है। कांग्रेस लगातार प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर मिथ्या प्रलाप कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि सुनियोजित तरीके से प्रदेश में बढ़ते अपराधों के पीछे कांग्रेस का षड्यंत्र ही काम कर रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष  मण्डावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जबसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सत्ता सम्हाली है, कांग्रेस के लोग यह हजम नहीं कर पा रहे हैं और रह-रहकर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को चुनौती देकर प्रदेश में अराजकता का माहौल निर्मित करने के नित-नए षड्यंत्र रचने में लगे हैं। पिछले सालभर में अमूमन हर बड़े अपराध में कांग्रेसियों की संलिप्तता सामने आई है। कांग्रेस खुद अपराध करके अपराध बढ़ने की चिंता जताती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तरी जांगड़े के बयान को बेहद गंभीरता से ले रही है और उत्तरी जांगड़े समेत उस प्रदर्शन में मौजूद सभी विधायकों व कांग्रेस नेताओं की जवाबदेही तय करके कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने में प्रदेश की भाजपा सरकार कोई कसर बाकी नहीं रखेगी।

पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय,महापौर सफीरा साहू, संतोष बघेल,रामाश्रय सिंह,वेदप्रकाश पाण्डेय,प्रदीप देवांगन, राजेन्द्र बाजपेयी,आलोक अवस्थी, दिनेश केजी, प्रकाश रावल, अतुल सिम्हा मौजूद रहे।

 

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतिसंवेदनशील नक्सल क्षेत्र ग्राम चांदामेटा मे बस्तर पुलिस ने किया सिविक एक्सन कार्यक्रम का आयोजन

Fri Dec 20 , 2024
जगदलपुर। पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. महोदय के दिशानिर्देश पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा  एवं सी.आर.पी.एफ. 80 वाहिनी के द्वितीय कमाण्डेट  पुरूषोत्तम कुमार के  उपस्थिती मे अति नक्सल संवेदनशील ग्राम चांदामेटा में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत बालीबॉल, करर्सी दौड़, रस्सा खींच, हण्डी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं दैनिक […]

You May Like