सहकारिता मंत्री श्री कश्यप 25 दिसंबर को जगदलपुर में करेंगे नवगठित बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियों का शुभारंभ

जगदलपुर- सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप 25 दिसंबर को राज्य सुशासन दिवस पर जगदलपुर में नवगठित बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदलपुर विधायक श्री किरण देव करेंगे।

कार्यक्रम के बस्तर लोक सभा सांसद श्री महेश कश्यप अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में चित्रकूट विधायक श्री विनायक गोयल, महापौर श्रीमती सफिरा साहू जिला पंचायत बस्तर (जगदलपुर) की अध्यक्ष श्रीमती वेदवति कश्यप तथा उपाध्यक्ष श्री मनीराम कश्यप शामिल होंगे। कार्यक्रम जगदलपुर स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउनहॉल) में दोपहर 1 बजे से आयोजित की गई है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के सहकार से समृद्धि तक अभियान की परिकल्पना को पूरा करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक पंचायत में बहुउद्देशीय सहकारी समिति गठित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

gondwananews.com contact.. 8982470480

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान: सुशील मौर्य

Tue Dec 24 , 2024
भाजपा सरकार संविधान विरोधी, देश से माफी मांगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह.. शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाली अंबेडकर के सम्मान में पदयात्रा.. जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कोंग्रेस पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर के अंबेडकर वार्ड में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर […]

You May Like

Breaking News