रक्षित केंद्र जगदलपुर में जनरल परेड आयोजित किया गया

पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा जनरल परेड में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परेड एवं टर्नआउट का निरीक्षण किया गया इस दौरान पुलिस अधीक्षक  के द्वारा हमेशा अच्छे टर्नआउट में रहने एवं अनुशासित रहने के संबंध में हिदायत किया गया साथ ही रक्षित केंद्र के वाहन शाखा में जिले में मौजूद वाहनों का भी निरीक्षण किया जिसमे अच्छे रखरखाव रखने वाले पुलिस के वाहन चालकों को पुरस्कृत तथा रखरखाव में कमी पाए जाने पर वाहन चालको को वाहन अच्छे स्थिति में रखने हेतु हिदायत दिया गया।साथ ही परेड में मौजूद कर्मचारियों के गुजारिश एवं परेशानियों को सुना गया एवं निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया इस दौरान पुलिस अधीक्षक के अतिरिक्त,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग , नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर , नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल , प्रशिक्षु आईपीएस  गगन कुमार के अलावा जिले के राजपत्रित ,अराजपत्रित अधिकारी समेत लगभग 200 अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे|

gondwananews.com contact.. 8982470480

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा नए वर्ष के प्रारंभ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारी के उपस्थिति में क्राइम मीटिंग लिया गया

Sat Jan 11 , 2025
जगदलपुर – जिसमें सभी को लंबित अपराध , लंबित शिकायत ,लंबित मर्ग, गुम इंसान सीसीटीएनएस की जानकारी , किराएदारों की सूची , थाने में दर्ज मुसाफिर की सूची तथा पूर्व मे ली गई क्राइम मीटिंग से आज दिनांक तक अपराध मर्ग शिकायत गुम इंसान निकाल किए गए की तुलनात्मक जानकारी […]

You May Like

Breaking News