मतदान करने वालों को अस्पताल की फीस में आधी छूट

सौ से ज्यादा आईएमए डॉक्टरों ने लिया फैसला

बिलासपुर, 01 मई 2024/मतदान करने वाले लोगों को इलाज शुल्क (ओपीडी) में आधी छूट दी जायेगी। मतदान के दूसरे दिन 8 मई को यह छूट मिलेगी। इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने स्वीप अभियान में हिस्सेदारी निभाते हुए इस आशय का निर्णय लिया है। एक सौ से ज्यादा संघ के सदस्यों ने अपने अस्पतालों में छूट दिये जाने पर सहमति जताई है। संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने जिला कलेक्टर अवनीश शरण से मुलाकात कर इस निर्णय से अवगत कराया। उन्होंने इस आशय का कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। कलेक्टर ने आईएमए के इस निर्णय की सराहना करते हुए ओपीडी शुल्क में आधी छूट के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि इससे लोग मतदान के लिए प्रेरित होंगे और विशेषकर शहरी इलाकों में मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। लाभ पाने के लिए उन्हें अमिट स्याही लगे उंगली और सेल्फी युक्त फोटो दिखाना होगा। इस अवसर पर एसपी रजनेश सिंह, निगम आयुक्त अमित कुमार, सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव सहित आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश देवरस, सचिव डॉ. सौरभ लुथरा सहित आईएमए के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। उन्होंने शतप्रतिशत मतदान के लिए संकल्प भी लिया और सभी से मतदान करने की अपील भी की है।

gondwananews.com contact.. 8982470480

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाल विवाह मुक्ति के लिए जिले में चलाया जा रहा अभियान

Sun May 5 , 2024
बीजापुर 05 मई 2024/ कलेक्टर  अनुराग पाण्डेय के नेतृत्व में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में , बाल विवाह को रोकने के लिए जिला प्रशासन और UNICEF के स्वयंसेवक बिजादूतीर द्वारा जिले में 26 अप्रैल से 10 मई तक ‘बाल विवाह मुक्त बीजापुर अभियान’ […]

You May Like

Breaking News