हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा साइकिल रैली का भव्य आयोजन

बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, कलेक्टर, एसपी ने की अगुआई,स्कूली बच्चों ने दिया हर घर तिरंगा का संदेश

बिलासपुर 11 अगस्त 2025/आजादी के 79 वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रिवर व्यू से शुरू हुई रैली का शुभारंभ बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक ने हरी झंडी दिखा कर किया। कलेक्टर  संजय अग्रवाल,पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश सिंह और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने रैली की अगुआई की। रैली में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी करते हुए हर घर तिरंगा का संदेश दिया।

तिरंगा सायकिल रैली लाला बहादुर शास्त्री स्कूल मार्ग, सिटी कोतवाली चौक, गोल बाजार मार्ग, देवकीनंदन चौक और नेहरू चौक से होते हुए न्यू सर्किट हाउस तक पहुंची, स्कूली छात्रों ने तिरंगा लहराकर जोश और उत्साह से देशभक्ति के गीत गाए और वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए। छात्रों ने सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी की अपील की। बिल्हा विधायक  धर्मलाल कौशिक, कलेक्टर संजय अग्रवाल, निगम कमिश्नर अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक  जनीश सिंह,जिला पंचायत सीईओ  संदीप अग्रवाल ने रैली की अगुआई की।

 बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है और ऐसी रैलियां राष्ट्रीय भावना को सशक्त करती हैं और लोगों को जागरूक करती है। उन्होंने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को देशभक्ति और संविधान के प्रति सम्मान की भावना जगाना हम सब का दायित्व है। रैली में शामिल स्कूली छात्रों ने हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी करने पर खुशीजताई। सायकल रैली का समापन न्यू सर्किट हाउस में हुआ। इस अवसर पर स्कूली बच्चों, युवा, स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी, कर्मचारियों व आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद ने स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में किया ध्वजारोहण

Fri Aug 15 , 2025
जिले में गरिमामय एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया आजादी का महापर्व बीजापुर 15 अगस्त 2025- आजादी के महापर्व 79वें स्वतंत्रता दिवस को पूरे जिले में गरिमामय एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम मिनी स्टैडियम में मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड […]

You May Like