छत्तीसगढ़ डायोसिस बचाओ संघर्ष समिति ने पदाधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग

रायपुर / बिलासपुर छत्तीसगढ़ डायोसिस बचाओ संघर्ष समिति ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ डायोसिस से जुड़े कुछ कथित पदाधिकारियों द्वारा अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यों एवं कर्मचारियों को निलंबित और बर्खास्त किया जा रहा है। समिति ने इसे अवैधानिक एवं आपराधिक कृत्य बताते हुए शासन-प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।

समिति के अनुसार, बर्जेस इंग्लिश स्कूल बिलासपुर, सालेम स्कूल रायपुर, रेम्बो मेमोरियल स्कूल मुंगेली सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों एवं प्राचार्यों के विरुद्ध की गई कार्रवाई नियमों के विपरीत है। समिति का दावा है कि संबंधित पदाधिकारी वैधानिक रूप से अधिकृत नहीं हैं और उनके द्वारा जारी आदेश शून्य एवं अवैध हैं। छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन के चुनाव को लेकर विवाद चल रहा है तथा चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायत पंजीयक फर्म एवं संस्थान के समक्ष लंबित है। समिति का आरोप है कि धारा-27 के अंतर्गत पदाधिकारियों की प्रमाणित सूची अभी जारी नहीं हुई है, जिसके बावजूद कुछ लोग स्वयं को पदाधिकारी बताकर प्रशासनिक निर्णय ले रहे हैं।

समिति ने यह भी आरोप लगाया कि बर्जेस इंग्लिश स्कूल बिलासपुर के प्राचार्य कक्ष में ताला लगाकर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया तथा प्राचार्य को नियमों के विरुद्ध निलंबित किया गया। इसके अलावा कुछ पदाधिकारियों पर पूर्व में दर्ज आपराधिक प्रकरणों एवं वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों का भी उल्लेख किया गया है।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डबरी बनी समृद्धि की राह, मत्स्य पालन और सब्जी उत्पादन से बढ़ी किसान की आय

Wed Jun 3 , 2026
बीजापुर 3 जून 2026 महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत निर्मित डबरियां बीजापुर जिले के ग्रामीण किसानों के लिए आजीविका संवर्धन का सशक्त माध्यम बन रही हैं। जल संरक्षण, सिंचाई सुविधा विस्तार एवं अतिरिक्त आय सृजन के उद्देश्य से बनाए जा रहे इन कार्यों से किसानों […]

You May Like

Breaking News