धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले सोनम वांगचुक: ‘सिस्टम में सुधार हुआ तभी इस्तीफे का होगा मतलब’

शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही की आवश्यकता

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से जुड़े सवाल पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केवल इस्तीफा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसके बाद व्यवस्था में सुधार होना भी जरूरी है।

उन्होंने कहा, “पूरी उम्मीद है कि सिस्टम में सुधार होगा, वरना इस्तीफे का कोई मतलब नहीं है।” वांगचुक ने आगे कहा कि इस्तीफा किसी भी बदलाव की शुरुआत हो सकता है, लेकिन उसका वास्तविक महत्व तभी है जब उसके बाद समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा, “इस्तीफा एक शुरुआत है। कबूल होने के बाद अगर इलाज हो तो हमारा देश एक बेहतर देश बनेगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है।”वांगचुक के इस बयान को शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही की आवश्यकता पर जोर देने वाले संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बारिश भी नहीं रोक सकी बाघ संरक्षण का जुनून, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व में उमड़ा जनसैलाब

Thu Jul 30 , 2026
‘रन फॉर इंद्रावती‘ मैराथन, छात्र प्रतियोगिताओं और जनजागरूकता कार्यक्रमों से गूंजा इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर 30 जुलाई 2026। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर में वन्यजीव एवं बाघ संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इंद्रावती टाइगर रिजर्व […]

You May Like