खपरगंज में दो पक्ष आमने-सामने, पथराव से तनाव

मारपीट और नारेबाजी के बाद बिगड़े हालात, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के खपरगंज इलाके में शुक्रवार शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक गंभीर रूप ले लिया। शुरुआती कहासुनी और मारपीट के बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तत्काल मोर्चा संभाला।

घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर एसएसपी समेत पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शहर के विभिन्न थानों से अतिरिक्त पुलिस बल भी खपरगंज बुलाया गया। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू कर दिया।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद की वजह और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like