राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सशक्त युवा आवाज़ के रूप में उपस्थिति हुई प्रशंसा पाण्डेय

दिल्ली / रायपुर: छत्तीसगढ़ की होनहार युवा प्रतिभा प्रशंसा पांडे ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर संपूर्ण राज्य को गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सशक्त युवा आवाज़ के रूप में उनकी यह उपस्थिति प्रदेश के युवाओं की बढ़ती सहभागिता और नेतृत्व क्षमता की एक उत्कृष्ट मिसाल बनकर सामने आई है।

इस विशेष अवसर पर प्रशंसा पांडे ने देश के कई शीर्ष नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री  जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट कर विभिन्‍न विषयों पर संवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष के शीर्ष नेताओं— मल्लिकार्जुन खड़गे, श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की।

संसद भवन के इस प्रतिष्ठित मंच पर प्रशंसा पांडे का यह प्रतिनिधित्व राज्य के लाखों युवाओं के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है। राष्ट्रीय पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ते हुए उन्होंने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति देश के लोकतांत्रिक और सामाजिक विकास में एक नए अध्याय की रचना कर रही है।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संस्कृत को कर्मकांड तक सीमित नहीं,रोजगार और आधुनिक शिक्षा से जोड़ें

Sat Oct 3 , 2026
बारहवीं के बाद संस्कृत विद्यार्थियों के सामने उच्च शिक्षा का संकट, प्रदेश में ही आगे की पढ़ाई के अवसर विकसित करने पर जोर बिलासपुर। संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन की चर्चा अब केवल भाषा बचाने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि संस्कृत शिक्षा को आधुनिक शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और रोजगार […]

You May Like