महारानी अस्पताल के स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

जगदलपुर :कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महारानी अस्पताल के स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी में मरीजों की संख्या, जांच में अधिकांश मरीजों के प्रकार का संज्ञान लिया साथ ही चिकित्सकों से भी चर्चा किए। इसके उपरांत उन्होंने शिशु वार्ड, नवजात शिशुओं के वार्ड, मनोरोग कक्ष, पैथोलॉजी लैब की व्यवस्थाओं, ब्लड बैंक और अंबक नेत्र चिकित्सालय शाखा का निरीक्षण किया। उन्होंने शिशु वार्ड के चिकित्सकों से अधिकांश मरीज बच्चों के सामान्य लक्षणों के कारण और उपचार के संबंध में चर्चा किए। पैथालॉजी लैब में स्टाफ, ब्लड बैंक की व्यवस्था का भी जायजा लेते व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. प्रसाद ने अस्पताल की गतिविधियों के संबंध में जानकारी देते हुए अस्पताल परिसर के विकास कार्यों से अवगत करवाया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान निर्माणधीन रसोई के लंबित कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पयोधि की चर्चित काव्यकृति 'लमझना' पर ऑनलाइन विमर्श

Wed Apr 24 , 2024
बीजापुर। प्रख्यात कवि,कथाकार,नाटककार, आदिवासी संस्कृति के अध्येता लेखक,जनजातीय भाषाओं के शब्दकोशकार और बाल साहित्यकार लक्ष्मीनारायण पयोधि की जनजातीय भावलोक पर केन्द्रित अत्यंत चर्चित काव्यकृति ‘लमझना’ पर ऑनलाइन विमर्श 28 अप्रैल को शाम 6 बजे से आयोजित किया गया है।       प्रतिष्ठित और सक्रिय साहित्यिक संस्था ‘हिन्दी साहित्य भारती […]

You May Like

Breaking News