भाजपा ने नक्सल पीड़ित बच्चों के साथ नेगीगुड़ा शिवानंद आश्रम में मनाया वीर बाल दिवस

चार साहबजादों का अमर बलिदान युगों युगों तक देश को प्रेरणा देता रहेगा – सांसद महेश कश्यप

जगदलपुर। मातृभूमि, धर्म और सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु गोविंद सिंह महाराज के साहिबजादो का बलिदान दिवस ‘वीर बाल दिवस ‘ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गुरुवार को नेगीगुड़ा स्थित शिवानंद आश्रम में नक्सल पीड़ित बच्चों के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप शामिल हुए।कार्यक्रम में कार्यक्रम के जिला संयोजक रोहित खत्री और सह संयोजक के रूप में योगेश पाणिग्रही मौजूद रहे।
इस दौरान सांसद महेश कश्यप ने चारों वीर साहिबजादो को श्रद्धा पूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें कृतज्ञता पूर्वक नमन किया।

वीर बाल दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद महेश कश्यप ने कहा कि 26 दिसंबर के ही दिन जब छोटी सी उम्र में गुरु गोविंद सिंह के साहबजादौ ने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी , साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह की आयु कम थी लेकिन उनका हौसला आसमान से भी ऊंचा था। उन्होंने कहा कि चारों साहबजादों का पावन बलिदान युगों युगों तक राष्ट्र और धर्म की रक्षा हेतु हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।
सांसद महेश कश्यप ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादो ने अपने प्राणों का त्याग करना स्वीकार किया लेकिन धर्म और स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया, यह दिवस आने वाली पीढ़ी को इन चार साहिबजादो के जीवन से शिक्षा लेने के लिए प्रेरित करेगा। मोदी सरकार वीर बाल दिवस के माध्यम से इन साहिबजादो की वीरगति को जन-जन तक पहुंचा रही है।

कार्यक्रम में भाजपा नगर उपाध्यक्ष मनोहर दत्त तिवारी, शैलेंद्र भदोरिया , राकेश तिवारी, भाजपा नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष पश्चिम प्रकाश झा , युवा मोर्चा जगदलपुर सह प्रभारी सूर्य भूषण सिंह वीर बाल दिवस जिला संयोजक एवं युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष रोहित खत्री ,कार्यक्रम संयोजक विवेक साहू , सहसंयोजक योगेश पाणिग्रही , भुवनेश्वर ध्रुव, विनोद पांडे अभिषेक तिवारी, अनिमेष सिंह चौहान , परेश टाटी , पृथ्वी सिंह , जसप्रीत सिंह सिद्धू , प्रतीक नायडू , रमेश नायडू , प्रेम यादव , अशरफ अली, रितेश झा एवं समस्त कार्यकारिणी मौजूद थे।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन में आधा झुका तिरंगा

Fri Dec 27 , 2024

You May Like