चित्रकूट महोत्सव 2025 का आयोजन फरवरी माह में

 

जगदलपुर 13 फरवरी 2025/ बस्तर जिले में चित्रकूट महोत्सव 2025 का आयोजन 24 से 25 फरवरी 2025 तक सम्भावित है। इस महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संदर्भ में इच्छुक कलाकार 1 से 2 मिनट के वीडियो के माध्यम से अपनी प्रस्तुति साझा कर सकते हैं। प्राप्त वीडियो का चयन समिति द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा, जिसके पश्चात चयनित प्रतिभागियों को महोत्सव में प्रस्तुति हेतु आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए जिला पंचायत कार्यालय के अति मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरेन्द्र बहादुर (7987984276) और सहायक परियोजना अधिकारी  तपन डे (9406260600) से संपर्क किया जा सकता है। सभी कलाकारों से अनुरोध है कि वे अपनी प्रस्तुतियाँ शीघ्र साझा करें और इस भव्य महोत्सव का हिस्सा बनें।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

म०प्र० की अवैध अंग्रेजी शराब पर बस्तर पुलिस की कड़ी कार्यवाही

Thu Feb 13 , 2025
जगदलपुर- अति0 पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग ने जानकारी देते हुए बताया की सामने एन.एच. 30 मेन रोड से आरोपी शंकर राम कश्यप उर्फ पण्डरू राम कश्यप पिता मनीराम कश्यप उम्र 34 वर्ष निवासी मंधोता सादूपारा थाना भानपुरी, जिला-बस्तर छ०ग० के द्वारा बोलेरो वाहन क्रमांक सी.जी. 22 पी. 3647 में सोनारपाल […]

You May Like