सुदूर अंचलों तक प्रशासन की पहुंच: कलेक्टर ने बस्तर मुन्ने सर्वे और स्कूल निर्माण कार्यों का किया जमीनी निरीक्षण 

बीजापुर 24 अप्रैल 2026 / जिले के सुदूर एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर संबित मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे ने आज बीजापुर विकासखंड के कैका मोसला, कचिलवार, गुंडापुर तथा कडेर ग्रामों का दौरा कर विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से बस्तर मुन्ने सर्वे कार्य का अवलोकन किया। सर्वे के माध्यम शत-प्रतिशत सैचुरेशन संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़ों के संकलन की प्रक्रिया को समझते हुए अधिकारियों ने मैदानी स्तर पर कार्य कर रहे कर्मचारियों से चर्चा की और सर्वे को पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सर्वे भविष्य की शैक्षणिक एवं पोषण अधोसंरचना विकास बिजली पानी स्कूल अस्पताल सहित व्यक्ति मूलक योजनाओं की आधारशिला है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर एवं सीईओ ने निर्माणाधीन स्कूल भवनों का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि क्षेत्र के बच्चों को शीघ्र बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। गुणवत्ता को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि सुदूर अंचलों में बुनियादी सुविधाओं का विकास शासन की प्राथमिकता है और इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग बेहद आवश्यक है। वहीं, सीईओ श्रीमती चौबे ने पंचायत स्तर पर समन्वय बढ़ाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।इस अवसर पर जनपद पंचायत बीजापुर के सीईओ हिमांशु साहू सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह दौरा प्रशासन की जमीनी सक्रियता और विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गांव की सरकार में जागरूकता का उत्सवः विशेष ग्राम सभाओं में गूंजी जनगणना 2027 की तैयारी

Fri Apr 24 , 2026
शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू हो बीजापुर 24 अप्रैल 2026- बीजापुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन बड़े उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया गया। इन सभाओं में पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की […]

You May Like

Breaking News