बस्तर में AAP का संगठन विस्तार, मतीन खान बने लोकसभा सचिव

सामाजिक सहयोग के जरिए क्षेत्र में अलग पहचान बनाई 

जगदलपुर- बस्तर। आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार और जनसेवा अभियान को मजबूत करने के उद्देश्य से सामाजिक कार्यकर्ता मतीन खान को बस्तर लोकसभा सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उनकी सक्रिय कार्यशैली, जनसेवा के प्रति समर्पण और समाज में मजबूत पकड़ को देखते हुए यह अहम दायित्व दिया है।

मतीन खान लंबे समय से सामाजिक और जनहित के कार्यों में सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग में सेवा देते हुए उन्होंने जरूरतमंद लोगों की सहायता और सामाजिक सहयोग के जरिए क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है। पार्टी से जुड़ने के बाद भी वे लगातार संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं को उठाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पार्टी नेताओं का कहना है कि मतीन खान गांव-गांव तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और युवाओं, गरीबों, मजदूरों तथा आम जनता की आवाज बनकर कार्य करेंगे।

इस दौरान बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेंद्र नाग ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर गांव-गांव तक पार्टी को पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि मतीन खान की नई जिम्मेदारी से संगठन को मजबूती मिलेगी। वहीं पार्टी नेता समीर खान ने मतीन खान को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि वे लंबे समय से पार्टी और जनता के बीच सक्रिय हैं। उनकी मेहनत, ईमानदारी और जनसेवा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बस्तर में मजबूती के साथ जनता के बीच जाकर संगठन को और आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like