गाजीपुर उत्तरप्रदेश में दबिश देकर अमानत में खयानत मामले के फरार आरोपी को थाना सूरजपुर पुलिस किया गिरफ्तार

बरनाला पंजाब में दबिश देकर अमानत में खयानत के मामले में एक और आरोपी को थाना सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर।  14 जनवरी 2026 को ग्राम नयनपुर निवासी अमित पाण्डेय ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके यू.बी. वेंचर्स प्राईवेट लिमिटेड प्लाट नयनपुर से ट्रक क्रमांक यूपी 61 एटी 2832 के चालक राहुल सिंह यादव में 30 टन 160 किलो सरिया (छड) लोड कर भदौरी उत्तरप्रदेश के लिए निकला था जो बेईमानीपूर्वक अमानत में खयानत कर उक्त सरिया कीमत 15 लाख 23 हजार 908 रूपये का गायब कर दिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 23/2026 धारा 316(3), 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2), (ए), 238, 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। पूर्व में दिनांक 01.02.2026 को आरोपी मनीष यादव, सूरज सोनी, मनीष सिंह परिहार को गिरफ्तार कर सरिया बिक्री की रकम से खरीदे गए ट्रक सहित 2 अन्य ट्रक कीमत 1 करोड़ 50 लाख रूपये का जप्त किया था। इसी प्रकार मामले के एक और आरोपी को उत्तरप्रदेश के विंध्याचल जिला मिर्जापुर में दबिश देकर आरोपी सुनील विश्वकर्मा पिता राधेश्याम विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बहुर थाना सिंगरामऊ जिला जनपद जौनपुर उत्तर प्रदेश को पकड़ा। पूछताछ पर उसने जुर्म स्वीकार किया जिसे विधिवत् दिनांक 16.03.2026 को गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण में आरोपी अनिल यादव फरार था। 

 डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने प्रकरण के फरार आरोपी की पतासाजी कर पकड़ने पुलिस टीम गठित कर लगाया था। थाना सूरजपुर पुलिस प्राप्त सूचना व तकनीकी मदद से गाजीपुर उत्तरप्रदेश में दबिश देकर आरोपी अनिल यादव पिता राजेन्द्र यादव उम्र 30 वर्ष निवासी चौबेपुर जिला वाराणसी उत्तरप्रदेश को दबिश देकर पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिसे विधिवत् दिनांक 09.06.2026 को गिरफ्तार किया गया है। 

वहीं दूसरे मामले में दिनांक 19.02.2026 को ऋषिकेश पाण्डेय निवासी बिश्रामपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि हिंद यूनाइटेड प्राइवेट लिमिटेड अंबिकापुर फर्म के माध्यम से रेहर भूमिगत खदान से दो ट्रको में कुल 80.29 टन कोयला का लोड कर उड़ीसा राज्य के लिए निकाला था जिसे दोनों आरोपी चालक द्वारा बेईमानी पूर्वक अमानत में ख़यानत कर ट्रक सहित कोयला को गायब कर दिये हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 99/2026 धारा 316(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। 

 इस प्रकरण में पूर्व में दिनांक 15.04.2026 को आरोपी बारु राम शर्मा उर्फ अमनदीप सिंह पिता गुरुदेव राम शर्मा निवासी रामपुर थाना रामपुर सिटी जिला भटिंडा पंजाब को अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया था। मामले के दूसरे आरोपी जसपाल सिंह उर्फ बलजीत सिंह पिता रणधीर सिंह उर्फ मुख्तार सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम मजुके पिंड थाना बदौड जिला बरनाला पंजाब को विधिवत दिनांक 09.06 2026 को गिरफ्तार किया गया है। मामले में 2 अन्य आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एएसआई देवनाथ चौधरी, आरक्षक जितेन्द्र पटेल, इमरान खान व रविराज पाण्डेय सक्रिय रहे।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News