तिरंगे के बीच वायरल हुआ ‘सैल्यूट’ वाला रोमांटिक मोमेंट! 

 आजादी के जश्न में छाया प्यार का रंग

फोर्ट सेंट जॉर्ज। तमिलनाडु में इस स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के माहौल के बीच एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने पूरे सोशल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मौका था स्वतंत्रता दिवस समारोह का और कैमरे में कैद हो गया एक ऐसा पल, जिसे देखकर लोग इसे फिल्मी रोमांटिक सीन से कम नहीं बता रहे हैं! 

समारोह के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री विजय की नजर स्टैंड में बैठीं अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर पड़ी, विजय ने मुस्कुराते हुए उनकी तरफ सैल्यूट कर दिया। अब कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब तृषा ने भी बिना देर किए मुस्कुराते हुए सैल्यूट का जवाब दे दिया। बस फिर क्या था—कैमरे ने इस छोटे से लेकिन खास पल को कैद कर लिया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

वीडियो सामने आते ही लोगों ने मजेदार कमेंट्स की बौछार कर दी। कोई इसे “देशभक्ति में भी रोमांस की झलक” बता रहा है, तो कोई विजय और तृषा की इस ‘सैल्यूट केमिस्ट्री’ पर मजे ले रहा है।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नक्सल मुक्त बीजापुर में पहली बार 33 गांवों में लहराया तिरंगा, आजादी के जश्न में दिखा नया विश्वास

Mon Aug 17 , 2026

You May Like