टी ई टी,पुरानी पेंशन एवं पदोन्नति को लेकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सौंपा राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन

बीजापुर।जिले के सामान्य दौरे पर आये छ्ग राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष माननीय सुधीर गौतम जी को जिला बीजापुर के छग शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने बी आर सी कार्यालय मे सौजनन्य भेंट कर पुष्प गुच्छ से स्वागत सत्कार कर ज्ञापन सौंपा गया । मोर्चा के जिला सह संचालक कैलाश रामटेके के नेतृव भेंट कर टी ई टी, पुरानी पेंशन एवं पदोन्नति संबंधी ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन मे माँग की गई है कि शिक्षा का अधिकार कानून पूरे देश मे वर्ष 2010 से लागु किया गया है सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार 2010 से पूर्व नियुक्त देश के लगभग 25 लाख शिक्षकों को टी ई टी परीक्षा उत्तीर्ण करने हेतु दिशा निदेश दिये जा रहे हैं। इस संबंध मे हम समस्त शिक्षकों का यह मानना है कि कोई भी कानून जिस तिथि से बनता है उसी तिथि से लागु होता है ।30 वर्ष पीछे जाकर उसे लागु करना उचित प्रतीत नही होता जो शिक्षक 30-35 वर्ष से कार्य कर रहे हैं उन्हे भी कोई महत्व नही दिया जा रहा है जिससे देश के 25 लाख शिक्षकों एवं उनके परिवार के भविष्य को लेकर चिंतित हैं । इस हेतु संसद मे अध्यादेश लाकर इस कानून मे संसोधन की माँग की गई है ।इसके अलावा पुरानी पेंशन प्रथम नियुक्ति तिथि से प्रदाय करने एवं समस्त प्रशिक्षित शिक्षकों को पदोन्नति देने की, वेतन विसंगति दूर करने सहित अन्य माँग की गयी है । समस्त मांगों को ध्यान पूर्वक सुनने के बाद अध्यक्ष महोदय द्वारा इस पर आगामी शिक्षा विभाग की बैठक मे चर्चा कर उचित कार्यवाही का आश्वासान दिया गया है।

शिक्षा आयोग शिक्षा के क्षेत्र मे एवं शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को अपना अभिमत समय- समय पर देते रहती है। मोर्चा के पदाधिकारियों मे वसीम खान, विजय चापड़ी, पुरुषोत्तम चंद्रकार, अरुण सिंह, राजेश मिश्रा, राजेश यालम,प्रदीप साहनी, रमन झा, आशीष पाण्डेय उपस्थिति थे । श्रीमान स्थानीय संवाददाता / ब्यूरो चीफ की ओर प्रकाशन हेतु सादर सूचनार्थ । विनीत कैलाश रामटेके शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला बीजापुर

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमर ने सुनाया अपना राजनीतिक सफरनामा, बोले—सीखने में कभी संकोच नहीं किया

Sun Aug 23 , 2026
बिलासपुर प्रेस क्लब में पूर्व मंत्री ने राजनीति, प्रशासनिक अनुभव और शहर के विकास पर की खुलकर बातचीत बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के परंपरागत संवाद कार्यक्रम “हमर पहुना” में रविवार को छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक […]

You May Like