डॉक्टरों की कमी, संसाधनों का अभाव औऱ जिला अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, गंभीर चिंता का विषय- समीर

बस्तर की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन


रायपुर/ जगदलपुर। आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री समीर खान के नेतृत्व में बस्तर संभाग की जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव को विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रदेश यूथ विंग के अध्यक्ष इमरान खान भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
ज्ञापन में बस्तर संभाग के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (जगदलपुर), मेडिकल कॉलेज डिमरापाल तथा सभी जिला अस्पतालों में व्याप्त गंभीर खामियों को प्रमुखता से उठाया गया। पार्टी ने आरोप लगाया कि PPP मॉडल के तहत संचालित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अनुबंध उल्लंघन, उच्च शुल्क वसूली, आयुष्मान योजनाओं का सीमित क्रियान्वयन एवं स्थानीय युवाओं की उपेक्षा जैसी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं।
इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में अत्यधिक मरीज भार, डॉक्टरों की कमी, संसाधनों का अभाव तथा जिला अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं की कमी को भी गंभीर चिंता का विषय बताया गया। ज्ञापन में स्वास्थ्य कर्मियों की भारी कमी, संविदा कर्मचारियों की अस्थिर स्थिति एवं दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए पर्याप्त सुविधाओं के अभाव को भी उजागर किया गया।
आम आदमी पार्टी ने राज्य सरकार से मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ एवं सस्ती बनाया जाए, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए तथा बस्तर संभाग के लिए विशेष स्वास्थ्य पैकेज लागू किया जाए।
पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो आने वाले समय में जनआंदोलन किया जाएगा।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपने बच्चों को मार्केट में बर्फ या बर्फ से बननें वाले पेय पदार्थो को खाने से रोके,क्योंकि की बिगड़ सकता स्वास्थ्य

Thu Mar 26 , 2026
स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है क्योंकि वहां से बेचे जाने वाले बर्फ को छोटे बच्चे यदि यूँही खा लेंगे तो स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बिलासपुर। गर्मी का सीजन शुरू हो गया है ।इसके साथ ही ठंडा पेय और खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ गई है । खाद्य और पेय […]

You May Like

Breaking News