करोड़ों के विकास कार्यो का विधायक किरण देव ने किया भूमिपूजन

जगदलपुर: जगदलपुर विधायक किरण देव ने आज शहर के विभिन्न वार्डों में करोड़ों के विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया । 15वें वित्त आयोग से शहर की जल भराव समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से विधायक श्री किरण देव के पहल पर शहर के विभिन्न वार्डों में नाला निर्माण कार्य की स्वीकृति प्राप्त हुई । जिसका आज विधिवत भूमिपूजन किया गया है । जिसमें शहीद पार्क चौक में चंद्रशेखर आजाद वार्ड में नाला निर्माण लागत 199 .11 लाख ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में शहीद पार्क चौक मे पुलिया व नाला निर्माण 124.53 लाख ,बंगीय समाज भवन में महेंद्र कर्मा वार्ड में नाला निर्माण लागत 21 लाख ,महारानी वार्ड में नाला निर्माण लागत लगभग 68 लाख ,मदन मोहन मालवीय वार्ड में नाला निर्माण लागत 61.79 लाख,रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड में नाला निर्माण 18.7 लाख ,अंबेडकर वार्ड में नाला निर्माण 27.70 लाख ,बलिराम कश्यप वार्ड में नाला निर्माण 49.96 लाख ,अनुकूल देव में नाला निर्माण लागत लगभग 41 लाख ,सुंदरलाल शर्मा वार्ड में नाला निर्माण 11.96 लाख ,सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड में नाला निर्माण 40.53 लाख ,गांधीनगर वार्ड में नाला निर्माण 49.55 लाख ,रमैया वार्ड में नाला निर्माण 109.97 लाख ,अटल बिहारी वाजपेई वार्ड में नाला निर्माण 33.76 लाख ,एवं दलपत सागर वार्ड में नाला निर्माण 65.50 लाख जिसकी कुल लागत 912.42 लाख रुपए के नाला निर्माण एवं विधायक निधि से विजय वार्ड में सीसी सड़क के लिए 16.26 लाख ,विजय वार्ड के समूद चौक के पास शेड निर्माण लागत 04 लाख ,विवेकानंद वार्ड में बीटी सड़क निर्माण के लिए लागत 8.66 लाख ,विजय वार्ड में सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए 12 लाख ,बस्तर विकास प्राधिकरण के लिए विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य 13 लाख रुपए से कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया गया । भूमि पूजन कार्यक्रम में जगदलपुर विधायक किरण देव ने संबोधित करते हुए कहा कि शहर की सबसे बड़ी समस्या बारिश के दौरान वार्डों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न होती रही है ,उस समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश में हमारी सरकार बनने के बाद ही इस कार्ययोजना पर कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन से 912 लाख की स्वीकृति प्रदान कराया गया ,जिसका आज विधिवत भूमि पूजन किया जा रहा है ,सभी कार्य अपने तय सीमा में पूरे किए जाने का निर्देश देते हुए किरण देव ने कहा बारिश के दौरान शहर के विभिन्न वार्डों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न होती थी नालों के निर्माण से जल भराव की समस्या से निजात मिलेगा । शहर विकास में किसी भी प्रकार के राशि की कमी नहीं होगी जगदलपुर शहर का चौमुखी विकास होगा । विकास को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा ,विकास की गति नहीं रुकेगी । हमारी जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व है । हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश एवं देश का चौमुखी विकास हो रहा है । हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास में लगातार अग्रसर है । हमने संवारा है हम ही सवारेंगे की चरितार्थ पर अमल करते हुए लगातार विकास कार्य हो रहे हैं । जिस कड़ी में आज शहर के विभिन्न वार्डों के लिए 912 लाख रुपए की राशि से नाला निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया है । वही महापौर सफीरा साहू ने कहा नालों के निर्माण से शहर में जल भराव की समस्याओं से निजात मिलेगा । जनता की बरसों पुरानी समस्या रही है जल भराव की उसे समस्या का समाधान हो रहा है । नेता प्रतिपक्ष श्री संजय पांडे ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है जहां करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन हो रहा है जिसके लिए विधायक किरण देव जी का सहृदय धन्यवाद विकास कार्य लगातार चलता रहेगा । शहर में जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए नाला निर्माण करना बहुत ही आवश्यक था जिस पर विधायक किरण देव ने पहल करते हुए नाला निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराई । इस दौरान पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी ,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी ,एमआईसी सदस्य श्री यशवर्धन राव ,पार्षद योगेंद्र पांडे ,नरसिंह राव ,नीलम यादव ,आलोक अवस्थी ,राजपाल कसेर ,निर्मल पाणिग्रही ,ललिता राव ,ममता पोटाई,दिगंबर राव ,मानिक रामनाग,अनीता नाग ,सुशीला बधेल,पंचराज सिंह ,विक्रम सिंह डांगी,श्वेता बघेल ,सूर्या पानी , आयुक्त श्री हरेश मंडावी ,पूर्व पार्षद रजनीश पानीगाही,आरेद सिंह आर्य ,मनोहर तिवारी ,अतुल कोशल ,संग्राम राणा ,प्रभारी कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र मिश्रा ,उप अभियंता दीपांशु देवांगन ,अशोक ,अमन नेताम व काफी संख्या में वार्ड के नागरिक एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान राशन नवीनीकरण कार्ड ,राशन कार्ड धारकों को विधायक किरण देव के द्वारा वितरित किया गया ।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भाजपा नेताओं की हत्या, मंत्री केदार कश्यप बोले- इस तरह की घटना न हो ये कोशिश रहेगी, टारगेट किलिंग कोई छोटा-बड़ा नहीं होता - केदार कश्यप

Thu Mar 7 , 2024
कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पहले अपना टिकिट बचाये – केदार कश्यप मोदी की गारंटी 100 दिन में पूरा करने का संकल्प, हर वादा करेंगे पूरा – केदार कश्यप जगदलपुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने नक्सली घटनाओं में लगातार भाजपा नेताओं की हो रही हत्या अत्यंत गंभीर बताते हुये कहा कि […]

You May Like

Breaking News